Anupamaa: माया की पोल खोलकर रख देगी काव्या, अनुज अनुपमा के रिश्ते में दरार लाएगा वनराज
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में इस वक्त काफी दिक्कतें चल रही है। एक तरफ माया अनुपमा के पति को अपना बनाना चाहती है तो दूसरी तरफ वनराज के मन में एक बार फिर से अनुपमा के लिए जज्बात जाग गए हैं।

Recommended Video
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि अनुपमा बेसब्री से छोटी अनु और अनुज का इंतजार कर रही है और लगातार तैयारियों में लगी हुई है। शाह हाउस में बा एक बार फिर अनुपमा को ताना मारेगी सब घर में नाश्ता कर ही रहे होंगे कि घर में काव्या के एक्स हस्बैंड की एंट्री होती है और काव्या उसकी खातिरदारी में लग जाती है। लेकिन वनराज इस बात पर गुस्सा जाता है और बदतमीजी से बात करने लग जाता है, इस पर अनिरुद्ध उससे कहता है कि वो काव्या के बदतमीजी नहीं कर सकता है।
अपने एक्स हस्बैंड को बुलाएगी काव्या
आगे आप देखेंगे कि काव्या के एक्स हस्बैंड को घर में देखकर वनराज खूब हंगामा करता है। वो काव्या को कहेगा कि अनिरुद्ध को वो इस घर से चले जाने को कह दे लेकिन काव्या मना कर देगी। वो फिर अनुपमा का उदाहरण देती है तो वनराज की बोलती बंद हो जाती है। उधर बा भी काव्या को ताने सुनाने की कोशिश करेगी लेकिन काव्या उल्टे बा को ही सुना देगी। वो कहेगी कि वनराज का काम जरूरी हो सकता है लेकिन उसका काम क्यों नहीं। काव्या यह तक कह देगी कि वनराज पूरा अपनी मां पर गया है। वो कहेगी कि आप लोगों से परेशानियां झेली नहीं जाती और सारी प्रॉब्लम का एक ही सॉल्यूशन है- 'अनुपमा'।
काव्या के चरित्र पर उंगली उठाएगा वनराज
काव्या कहेगी कि वनराज अपनी सारी प्रॉब्लम्स,सारे दुख अपनी एक्स के साथ शेयर करने हैं। काव्या आगे बताएगी कि वो अपने एक्स हस्बैंड के साथ मिलकर बिजनेस शुरू करेगी और वो बापूजी को ये भरोसा देगी कि वो कुछ गलत नहीं करेगी। वनराज काव्या से कहेगा कि उसे जो करना है करे लेकिन अनिरुद्ध इस घर में नहीं आएगा और इस काव्या बोल पड़ेगी कि वो उसका भी घर है। लेकिन फिर भी वनराज अनिरुद्ध को आने से मना करेगा तो काव्या करेगी कि अनुपमा भी इस घर में नहीं आएगी। वनराज काव्या के चरित्र पर उंगली उठा देगा। वो कहेगा कि उसे जहां मतलब होता है वहीं पर अपना रिश्ता बनाती है।
माया की खुलेगी पोल
अनुज और अनु घर पर आ जाते हैं। माया अनुज से रात की बात छिपाने को कहेगी और कहेगी कि अनुपमा सच के बारे में नहीं समझ पाएगी और तभी अनुपमा वहां आ जाएगी और कहेगी कि वो क्या नहीं समझ पाएगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि माया की हरकतों का काव्या को पता चल जाएगा और फिर वो अनुपमा को खुलकर कह देगी कि माया उसके पति से प्यार करने लगी है और माया भी ये स्वीकार लेगी और आग में घी डालने का काम करेगा वनराज।


Click it and Unblock the Notifications











