Anupamaa: छोटी को अनुज और अनुपमा की लड़ाई कारण बनाएगी माया, बहला-फुसला कर ले जाएगी दूर
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि अनुपमा के बर्थडे का जश्न चालू है और दूसरी तरफ माया अनुपमा के खिलाफ साजिश चल रही है। वो जल्द ही छोटी को बहला-फुसला लेगी ताकि वो उसे अपने साथ ले जा सके।

Recommended Video
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि अनुज, अनुपमा और छोटी मुंबई से वापस आ जाते हैं। माया छोटी अनु पर सबके सामने अपना प्यार लुटाने लग जाती है और छोटी उसे अपने दोस्तों की फोटोज दिखाती है। माया का ये प्यार देखकर अनुज अनुपमा अनकंफर्टेबल हो जाते हैं। माया कहेगी कि क्या अनुज-अनुपमा उसके खिलाफ सबूत इकट्ठे करने गए थे, इस पर अनुपमा माया को मुंहतोड़ जवाब देगी। माया बताएगी कि उसे रात की फ्लाइट नहीं मिली इसलिए वो सुबह की फ्लाइट से चली जाएगी। इस पर वो कहेगी कि वो आज रात को यहां रुक सकती है या फिर होटल में जाकर ठहर ले इस पर अनुपमा उसे एक रात और रहने की परमिशन दे देगी।
बा और वनराज को पार्टी का नहीं मिलेगा न्यौता
माया के जाने के बात जानकर अनुज अनुपमा के मन में सवाल उठेंगे कि क्या माया छोटी को अपने साथ लेकर जाएगी या नहीं। दूसरी तरफ अनुपमा की बर्थडे पार्टी के लिए सब तैयार होते हैं और बा को पता चलता है कि उन्हें और वनराज को इस पार्टी के लिए नहीं बुलाया गया है। बा कहेगी कि अनुपमा ने उन्हें जान बूझकर नहीं बुलाया और इस पर बापूजी कहते हैं कि अगर अनुपमा की जगह वो होते तो वो भी बा और वनराज को नहीं बुलाते।
अनिरुद्ध काव्या आएंगे करीब
अनुपमा डांस अकैडमी में अनुपमा के बर्थडे का जश्न शुरू होता है। काव्या अनुज और अनुपमा को साथ में देखकर काफी खुश होती है और कहती है कि उसके सिर से बोझ कम हो गया है। उसे लग रहा था कि कहीं उसने माया के बारे में बताकर गलती तो नहीं कर दी। अनुपमा अपने बर्थडे का केक काट रही होगी कि तभी वहां अनिरुद्ध आ जाएगा और सब लोग उसका स्वागत करते हैं। अनिरुद्ध और माया को साथ में देखकर अनुज और अनुपमा को थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन अनुपमा काव्या का पक्ष लेगी और कहेगी कि वनराज की हरकतों की वजह से ही काव्या अनिरुद्ध पास आ रहे हैं।
छोटी अनु को भड़काएगी माया
छोटी अनु को नींद आ रही होगी तो अनुज उसे छोड़ने के लिए घर जाएगा और माया इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेगी और कहेगी कि वो अनु को अपने साथ सुला लेगी। इस पर अनुज मना कर देगा और कहेगा कि वो भाई-भाभी को कह देगा अनु का ख्याल रखने के लिए। छोटी माया के पास चली जाएगी और अनुज से कहेगी कि वो जाए, उसे माया सुला देगी। माया छोटी को भड़काने की कोशिश करेगी वो कहेगी कि अनुज और अनुपमा से ज्यादा वो उससे प्यार करती है। वो छोटी को कहेगी कि अनुपमा के पास बहुत लोग हैं लेकिन उसके पास कोई नहीं है। माया छोटी को कहती है कि छोटी की वजह से अनुपमा अपने बच्चों के पास नहीं जा पाती थी और आपके पापा उन पर बहुत गुस्सा भी करते हैं। माया यह तक कह देगी कि छोटी की वजह से अनुज और अनुपमा के बीच में लड़ाइयां होती हैं और यह बात अनु को सोचने पर मजबूर कर देती है।


Click it and Unblock the Notifications