Anupamaa: अनुज अनुपमा को अलग करने के लिए माया और बरखा ने मिलाया हाथ, क्या वनराज देगा साथ

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में आपने अब तक देखा कि डिंपी के तानों की वजह से और उसके मुंहफट रवैये की वजह से अनुपमा अपनी डांस अकैडमी की चाभी समर को दे देती है और वहां से चली जाती है। दूसरी तरफ वनराज ने भी अनुज के मन में जहर घोल दिया है।
डिंपी को नजर आएगी सिर्फ अपनी खुशी
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अपनी अकैडमी छोड़ने के बाद भी अनुपमा ने हार नहीं मानी है और वो वहां से चली जाती है। अपनी मां को यूं जाता देखकर पाखी समर पर गुस्सा करेगी लेकिन इस बीच डिंपी कहेगी की अगली सुनवाई में उसका तलाक फाइनल हो जाएगा और समर उसे खुशी से गले लगा लेगा। समर का ये बदला रूप देखकर पाखी, तोषू और किंजल हैरान रह जाते हैं।
माया और बरखा मिलाएंगे हाथ
अनुपमा अपनी डांस अकैडमी के लिए पोस्टर बनवाएगी और साथ ही अनुज को थैंक्यू बोलेगी क्योंकि उसी ने ही अनुपमा को उड़ान भरना सिखाया है और अनुपमा ने अपने अनुज के साथ जितना भी वक्त बिताया वो काफी खूबसूरत था। दूसरी तरफ बरखा अनुज को काम के लिए फोन करेगी लेकिन उसका फोना माया उठाएगी। माया बरखा को बताएगी कि वनराज मुंबई आया था। बरखा माया से हाथ मिलाने को कहेगी और उसकी बातें अंकुश सुन लेगा लेकिन वो कुछ खास बरखा से कहेगा नहीं।
वनराज को मुंहतोड़ जवाब देगी अनुपमा
वनराज अनुपमा के लिए जो साड़ी लाता है, वो उसे देता है लेकिन अनुपमा मना कर देती है। वनराज कहेगा कि वो मुंबई गया था और अनुज से जाकर मिला। यह सुनकर अनुपमा के चेहरे पर चमक आ जाएगी। वनराज कहेगा कि अनुज बिलकुल ठीक है और वो माया के साथ शॉपिंग कर रहा था। फिर वनराज अपनी कड़वी बातों से अनुपमा के मन में अनुज के लिए जहर घोलने की कोशिश करता है। लेकिन अनुपमा पर वनराज की बातों का कोई असर नहीं होता है उल्टे वो वनराज को ही बुरा-भला कह देती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा की डांस अकैडमी उसी के घर में शुरू होगी और दूसरी तरफ अनुज अनुपमा की याद में तड़पेगा।


Click it and Unblock the Notifications