..................... Anupamaa Spoiler Alert Anupamaa Written Update toshu will fall from bed kavya will lose her job - Hindi Filmibeat

Anupamaa: पहले मारा लकवा अब तोषू को आईं और भी चोटें, वनराज की वजह से जाएगी काव्या की नौकरी

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में अब तक दिखाया गया कि अनुपमा के बड़े बेटे को लकवा मार गया है। पूरे घर में मातम का माहौल है और दूसरी तरफ माया अनुज को अपने जाल में फंसाने की तैयारी में है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि राखी दवे कहेगी कि वो तोषू के लिए नर्स रखेगी और ये बात सुनकर बा उस पर भड़क जाती है। राखी कहेगी कि किंजल 24 घंटे उसका ख्याल नहीं रखती लेकिन बा नहीं मानेगी। राखी बताएगी कि तोषू का ख्याल रखने के चक्कर में वो अपनी मीटिंग के बारे में भूल गई। राखी अपनी बेटी को समझाती है और किंजल पहली बार अपनी मां का साथ देती है और कहेगी कि कोई भी तोषू के साथ हमेशा नहीं रह सकता है इसलिए घर में नर्स का होना जरूरी है। वनराज किंजल को काम पर जाने की इजाजत दे देगा और घर के सभी लोग भी किंजल का साथ देंगे।

ऑफिस जाएगी किंजल
दूसरी तरफ अनुपमा, अनुज और छोटी अनु का प्यार देखकर माया को जलन होगी, वो अनुपमा और अनुज के साथ सोने की जिद करेगी। जब माया वहां से जा रही होती है तो बरखा उसे ताना मारती है और कहती है कि छोटी अनु अनुपमा और अनुज को छोड़कर कहीं नहीं जाएगी। इसलिए वो अपने जाने की तैयारी कर ले। वनराज की हालत भी खराब है वो सो नहीं पा रहा। तभी काव्या का फोन आता है और वो बताती है कि उसे काम से आने में सुबह हो जाएगी और ये जानकर बा का मुंह बन जाता है। वनराज कहेगा कि अनुपमा जब तक थी घर में सबकुछ ठीक था। लेकिन वनराज कहेगा कि उसे बेफालतू में परेशान ना किया जाए।

बेड से गिरेगा तोषू
बा और वनराज बात ही कर रहे होते हैं कि तोषू के कमरे से आवाज आती है और जब वो दोनों जाते हैं तो देखते हैं कि तोषू बेड से गिरा हुआ होता है। वनराज गुस्से में समर पर चिल्लाता है। तोषू के सिर पर चोट लग जाती है, जब वनराज उसे दवाई लगाता है तो वो देखता है कि वो कोई हरकत नहीं करता है तो सब घबरा जाते हैं। लेकिन डॉक्टर बताते हैं कि तोषू ठीक है और सो रहा है। दूसरी तरफ अनुपमा भी बैचेन होती है तोषू को लेकर वो जाग रही होती है कि तभी माया भी वहीं पहुंच जाती है और अनुपमा माया को थैंक्यू बोलती है क्योंकि उसने छोटी अनु का ख्याल रखा। लेकिन माया के मन में तो कुछ और ही चल रहा है और खुद से कहेगी कि वो जो लेने आई है, उसे हासिल करके ही रहेगी।

काव्या को नौकरी से निकाला जाएगा
किंजल को बा बताएगी की तोषू बेड से गिर गया ये बताने के साथ ही बा उसे ताना भी देगी। लेकिन किंजल भी खुलकर बार को सुनाएगी। राखी भी अपनी बेटी का साथ देती है और कहती है कि वो उसे भले ही नागिन कहती है लेकिन सबसे ज्यादा बा की ही जुबान डसती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि माया अनुज अनुपमा के कमरे के बाहर खड़े होकर उन्हें देख रही होती है और बरखा उसे देख लेती है। वनराज गुस्से में काव्या के शूट पर पहुंच जाएगा और डायरेक्टर को उल्टा-सीधा सुनाएगा और डायरेक्टर भी गुस्से में काव्या को निकाल देगा।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X