Anupamaa Spoiler Alert: मांग में अनुज के नाम का सिंदूर भरेगी माया, छोटी का सहारे उजाड़ेगी अनुपमा की दुनिया

Anupamaa Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा में आपने अब तक देखा कि अनुज ने वनराज के पास फोन करके समर और डिंपी की शादी की बात की है, साथ ही यह भी कहा है कि वो जल्द ही अपनी अनुपमा के पास लौटेगा और सबकुछ ठीक कर देगा और यह सुनकर अनुपमा अब सातवें आसमान पर है।
अनुज को रोकने के लिए छोटी का सहारा लेगी माया
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी अनुज को कहेगी कि वो उसके साथ चले लेकिन माया मना कर देगी और वो कहेगी कि कल छोटी के स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग है जहां उसके मम्मी पापा को भी बुलाया है इस पर पाखी उसे कहेगी कि पैरेट्स टीचर मीटिंग हर महीने में एक बार होती है लेकिन अभी मम्मी और पापा का साथ होना जरूरी है इस पर माया कहेगी कि पाखी अभी ये सब बातें नहीं समझेगी क्योंकि वो अभी मां नहीं बनी है। माया अनुज को छोटी का सहारा लेकर रोकना चाहती है। अनुज के जाने के बाद पाखी माया को समझाती है कि वो ये सब ना करे क्योंकि ऐसा करने से सिर्फ उसी का बुरा होगा और वो बर्बाद हो जाएगी। लेकिन माया ये सब करना नहीं छोड़ेगी।
वनराज पर भड़केगी अनुपमा
अनुपमा अनुज की बात सुनकर खुशी से फूली नहीं समा रही है। अनुपमा समर और डिंपी की शादी के लिए बा को समझाती है और कहती है कि उसके बेटे की खुशी के लिए वो चाहती है कि ये शादी हो जाए। अनुपमा कहेगी कि इस घर में सबने अपने पसंद से शादी की है तो ये अधिकार उसके बेटे समर को भी मिलना चाहिए। इधर अनुपमा समर की शादी की बात कर रही होगी लेकिन वनराज अब भी अनुज के नाम की रट लगाए हुए है और साथ ही वो अनुपमा को अनुज के खिलाफ भड़काने की कोशिशि भी करेगा। वनराज कहेगा कि इस बात की क्या गारंटी है कि अनुज फिर ऐसा नहीं करेगा और वो भाग नहीं जाएगा। इस पर अनुपमा वनराज पर चिल्लाने लगेगी और कहेगी कि उसके अनुज ने उसका भरोसा कमाया है।
शादी करवाने से पीछे हटेगा वनराज
काव्या भी वनराज को ताना मारती है। अनुपमा कहती है कि अगर उसके अनुज ने कहा है कि वो आएंगे तो वो जरूर आएंगे। बापूजी समर और डिंपी से पूछते हैं कि उन्हें शादी करनी है या नहीं। इस पर वनराज कहेगा कि क्या ये दोनों अपनी शादी निभा पाएंगे या नहीं? क्योंकि इनकी लड़ाइयां देखकर तो यही लगता है कि इनकी शादी टिकने वाली नहीं है। अनुपमा वनराज की बात पर हामी भरती है और कहती है कि शादी करना बड़ा आसान है और बहुत मुश्किल है उसे निभाना। अनुपमा कहेगी कि आपस में एक-दूसरे का सम्मान होना जरूर है और गुस्से में भी एक-दूसरे का अपमान नहीं करना चाहिए। वनराज कहेगा कि समर और डिंपी की शादी में एक पैसा भी खर्च करने के लिए उसके पासा पैसे नहीं है। लेकिन अगर इन दोनों ने बदतमीजियां नहीं दिखाई होतीं तो वो कैसे भी करके उनकी शादी करवा देता।
डिंपी के बिगड़े बोल
बा भी अपना पक्ष रखते हुए कहेगी कि हम डिंपी से कोई दहेज तो मांग नहीं रहे हैं लेकिन शादी में लड़का और लड़की का बराबर का खर्च होना चाहिए। इस पर अनुपमा कहेगी कि वो डिंपी तरफ से जितना बन पड़ेगा उतना खर्च करेगी। इस पर डिंपी कहेगी कि उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी अनुज सब कर देंगे। इस पर वनराज कहेगा कि अनुज ने जिम्मेदारी लेने की बात कही थी, पैसे देने की बात नहीं कही थी तो डिंपी कहेगी कि पैसे भी देंगे मैं जानती हूं और डिंपी का ये रवैया देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
अनुज के नाम का सिंदूर लगाएगी माया
समर अपनी मां के पैरों पर बिछ जाता है और बार-बार अपनी मां का शुक्रिया अदा करता है। समर कहेगा कि उसने और डिंपी ने अपनी मां को बहुत दुख दिया है लेकिन कभी भी उसने किनारा नहीं किया। समर अपनी मां की तारीफों के पुल बांध देगा और बार-बार अपनी मां से अपने किए की माफी मांगता है। डिंपी भी अनुपमा से माफी मांगती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और अनुपमा दोनों ही इस बात से खुश हैं कि वो दोनों अब एक होने वाले हैं। दूसरी तरफ माया अपनी मांग में अनुज के नाम का सिंदूर लगाती है और उसके नाम का मंगलसूत्र पहनती है।


Click it and Unblock the Notifications



