Anupamaa Spoiler Alert: अनुज के खिलाफ अनुपमा के कान भरेगी मालती देवी, गुरु मां घोलेगी दोनों के रिश्ते में जहर

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि मालती देवी ने अनुपमा को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। उन्होंने अनुपमा को अमेरिका के गुरुरकुल का उत्तराधिकारी बना दिया है और यह बात जानकर नकुल काफी गुस्से में आ गया है और वो ऐसा नहीं होने देना चाहता।
अनुपमा को मिस करेगा अनुज
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा से पूछेगा कि उसकी मालती देवी ने यह क्यों पूछा कि वो ही अनुज है। अनुपमा कहती है कि उसे भी नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। वो कहेगी कि उन्होंने शायद अनुज के बारे में पढ़ा होगा। अनुज को फिर भी मालती देवी की बात थोड़ी अजीब सी लगी। अनुज कहेगा कि अनुपमा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती है लेकिन वो उसे बहुत मिस करेगा।
बा को होगी चिंता
अनुपमा मालती देवी की खूब खातिरदारी करेगी। अनुपमा और मालती देवी को यूं घुलता-मिलता देखकर नकुल को काफी बुरा लगेगा। बा को इस बात का बुरा लगेगा कि अनुपमा मालती देवी के साथ कुछ ज्यादा ही बिजी है। बा को लग रहा है कि मालती देवी अनुपमा को अपने चंगुल में फंसा रही है और दूसरी तरफ वनराज को काव्या का ध्यान रखता देख बा को हैरानी होगी। बा कहेगी जैसे ही डिम्पी की घर में एंट्री होगी, घर की सारी खुशियां चली जाएंगी।
नकुल पूछेगा मालती देवी से सवाल
वनराज काव्या का ख्याल रखेगा तो काव्या कहेगी कि वो उसका इतना ख्याल ना रखे। इसपर, वनराज कहेगा कि ये बच्चा सिर्फ काव्या का ही नहीं बल्कि उसका भी है। इसलिए काव्या उसे उसका ख्याल रखने दे। दूसरी तरफ नकुल मालती देवी से पूछेगा कि उसने इतना बड़ा फैसला अचानक कैसे ले लिया। तो मालती देवी कहेगी कि ऐलान उन्होंने आज किया है, लेकिन इस बारे में उन्होंने बहुत पहले सोच लिया था। तो नकुल कहेगा कि उसका क्या? वो कहेगा कि वो भी गुरुकुल संभालने की क्षमता रखता है। वो कहेगा अनुपमा क्यों? वो क्यों नहीं? वो कहेगा कि वो ही मालती देवी को अच्छे से जानता है। उसके लिए तो वो मां की तरह है। फिर भी गुरुकुल की सारी जिम्मेदारी अनुपमा को क्यों दे दी।
वनराज देखेगा नकुल का बर्ताव
मालती देवी कहेगी कि अनुपमा ने जिस तरह से अपने घर को इग्नोर किए बिना सबकुछ मैनेज कर रही है, वही देखकर ही उसने यह फैसला लिया है। मालती देवी कहती है कि उसने पहले नकुल को ही जिम्मेदारी देने की सोची थी लेकिन उसे हर बार अनुपमा का ही चेहरा नजर आता था। नकुल के मन में मालती देवी की बात नहीं सुहाएगी और नकुल के बदले रंग-ढंग को देखकर वनराज को थोड़ा अजीब लगेगा।
अनुज के खिलाफ भड़काएगी मालती देवी
अनुज समर और डिंपल की शादी को और यादगार बनाने के लिए कुमार सानू को बुलाता है। कुमार सानू के आने के बाद माहौल रंगीन हो जाता है और सब नाचने लग जाते हैं। अनुज अनुपमा भी रोमांटिक अंदाज में नाचते हुए नजर आते हैं और उन्हें देखकर माया का मुंह बनता रहता है और फिर वो अचानक अनुज के पास चली जाती है और अनुपमा वहां से चली जाती है और अनुज भी नाचना बंद कर देता है। अनुपमा के पास आकर गुरुमां कहती हैं कि अनुज और अनुपमा की दोस्ती अनुपमा के पैरों जंजीरें ना बन जाए। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मालती देवी कहेगी कि अनुज अनुपमा की उड़ान में बाधा बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications