Anupamaa Spoiler Alert: अनुज और अनुपमा के महामिलन को रोकेंगे ये दो खलनायक, लगाएंगे एड़ी-चोटी का जोर

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि पाखी अनुज के पास गई है ताकि वो अनुज को मना सके और अनुज भी अपनी अनु के पास वापस लौटने को तैयार हो जाता है। लेकिन माया छोटी का सहारा लेकर अनुज को अपने पास ही रोकना चाहती है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि डिंपी अपनी बदतमीजियों पर सफाई देगी। वो कहेगी कि वो अपने प्यार को नहीं खोना चाहती थी इसलिए उसने बदतमीजियां की। वो अनुपमा से कहेगी कि वो उसे संभाल लेगी ना। इस पर अनुपमा कहेगी कि डिंपी ने बदतमीजियां तो की हैं और उसका कोई भी डर उन बदतमीजियों को सही नहीं ठहरा सकता है। अनुपमा कहेगी कि अगर कोई और होता तो उसे इन बदतमीजियों पर बहुत गुस्सा आता लेकिन उसने इतना सबकुछ सहा है तो इसलिए उससे नाराज होने की नहीं बल्कि समझने की जरूरत है। वो कहेगी कि हम सब मिलकर ये कोशिश करेंगे कि डिंपी का ये डर हमेशा-हमेशा के लिए दूर भाग जाए।

दूसरी तरफ, अनुज के जाने की खबर से माया बौखला गई है और वो किसी भी हाल में अनुज को जाने नहीं देना चाहती। माया अपनी मांग में सिंदूर भरेगी और साथ ही मंगलसूत्र भी पहनेगी। माया खुद से वादा करेगी कि उसे चाहे कुछ भी करना पड़े वो अनुज को माया के पास नहीं जाने देगी और अनुज सिर्फ और सिर्फ उसका है।

अनुपमा अपने घर में जाकर अपनी मां और भाई को बताती है कि अनुज आने वाला है और अनुपमा का भाई उसे सपोर्ट भी करेगा। अनुपमा का भाई कहेगा कि वो ही चली जाए, उसके पास तो अनुपमा कहेगी कि नहीं उन्हीं को आने दो। अनुपमा को इस तरह खुश देखकर उसकी मां परेशान हो जाती है। वहीं बा और वनराज आपस में अनुज और अनुपमा के एक होने पर दुख मना रहे हैं। उनकी सारी बातें काव्या सुन लेगी और वो बा और वनराज को खरी-खोटी सुनाएगी। काव्या कहेगी कि अनुज आएगा और इज्जत के साथ अपनी अनुपमा को ले जाएगा। इस पर वनराज कहेगा कि अनुज अभी आया नहीं है, उसे आना है। वनराज के ये तेवर देखकर काव्या को हैरानी होती है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अपनी अनुपमा से मिलने के लिए तैयार होता है और दूसरी तरफ अनुपमा खुशी के मारे दीवानी हो रही है। ऐसे में अनुपमा की मां कहेगी कि वो इस बार अपनी बेटी को आसानी से ससुराल नहीं भेजेगी। वो पहले तसल्ली करेगी तब ही कोई कदम उठाएगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X