Anupamaa: छोटी अनु के जाते ही अनुज का बदला रंग-ढंग देखकर गुस्साए लोग, अनुपमा की सिसकियों से पसीजा फैंस का दिल
Anupamaa: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि छोटी अनु ने अपने मां-बाप के रिश्ते को बचाने के लिए कुर्बानी दे रही है और अब छोटी के जाने के लिए अनुज अनुपमा को जिम्मेदार ठहराने लगा है।

Anupamaa: टीवी शो 'अनुपमा' में इस वक्त काफी इमोशनल मोड़ दिखाया जा रहा है। अनुज कपाड़िया अपनी गोद ली हुई बेटी छोटी अनु से अलग होने के बाद टूट सा गया है और इस दर्द को देखकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा इमोशनल हो चुके हैं। छोटी अनु ने अपने मां-बाप के रिश्ते को बचाने के लिए कुर्बानी दे रही है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सारे दुखों का कारण अनुपमा को ठहराया गया है और लोगों को यह बात कुछ खास पसंद नहीं आ रही है।
अनुज ने निकाला गुस्सा
शो के हालिया प्रोमो में, फैंस ने देखा कि छोटी अनु के कपाड़िया घर से बाहर निकलने से अनु और अनुज बहुत दुखी हैं और वे अच्छी भावनात्मक स्थिति में नहीं हैं। जबकि अनु खुद को संभालती है और अनुज को कुछ आराम करने के लिए कहती है, लेकिन पलट के अनुज अनुपमा पर ही गुस्सा निकालने लग जाता है। वो उसके जीवन में हुए सभी दुखों का कारण अनुपमा को ठहरा देगा। यही नहीं, वह यह भी आरोप लगाता है कि वह उसकी तरह दर्द में नहीं है क्योंकि उसके सभी बच्चे उसके साथ हैं और केवल उसने अपनी बेटी को खो दिया है और उसका अनुपमा के साथ रहकर दम घुट रहा है।
अनुज के इस बर्ताव को देखकर फैंस काफी ज्यादा गुस्से में है और उसे ट्रोल कर रहे हैं-


Click it and Unblock the Notifications