..................... Anupamaa Spoiler Alert Anupamaa 22 March Episode Anupama Upcoming Twist 22 March - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अनुपमा से अपने हर बंधन तोड़ने का ऐलान करेगा अनुज, गलतफहमी में तोड़ देगा अपना घर

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप अनुज का खौफनाक रूप देखेंगे। अनुज होली के त्योहार में तो शामिल होगा लेकिन वो इतना बड़ा बखेड़ा खड़ा करेगा कि उसका रूप देखकर हर कोई दंग रह जाएगा।

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों होली का जश्न मनाया जा रहा है। शाह हाउस में होली की जश्न चालू है जिसमें अनुपमा भी शामिल है। धीरज ने अनुपमा से वादा किया था कि वो अनुज को होली पर लेकर आएगा और धीरज भी उसे मनाने में लगा है। आपको बता दें, अनुज अभी भी अपनी बेटी के जाने के गम से उबर नहीं पाया है। उसने गुस्से में अनुपमा को बहुत खरी-खोटी सुना दी है।

होली के जश्न में शामिल होगा अनुज
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के चेहरे पर खुशी लाने के लिए बापूजी उसे रंग लगाएंगे और उसका मन बहलाने की कोशिश करेंगे, धीरे-धीरे सभी लोग अनुपमा को खुश करने की कोशिश करेंगे, और अनुपमा भी उनकी खुशी के लिए थोड़ा खुश होने का दिखावा करती है तभी वहां पर अनुज की एंट्री होगी।

अनुज का चढ़ेगा पारा

अनुज का चढ़ेगा पारा

होली के त्योहार में अनुपमा को खुश देखकर अनुज को हैरानी होगी और उसे एक बार फिर छोटी की यादें घेर लेंगी। वो खुद को अकेला-अकेला सा महसूस करेगा। अनुपमा अनुज को देखकर खुशी से फूली नहीं समाती। वो रंग लेकर अनुज के पास जाएगी और उसे टीका करेगी। साथ ही वो कहेगी अनुज उसे भी रंग लगाए और फिर अनुज के गुस्से पारा चढ़ जाएगा और वो अनुपमा पर चिल्लाने लग जाएगा।

अनुपमा को खरी-खोटी सुनाएगा अनुज

अनुपमा को खरी-खोटी सुनाएगा अनुज

अनुज के चिल्लाने की आवाज सुनकर सब उसके पास आ जाएंगे। अनुपमा अनुज से पूछेगी कि उसने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से उसे इतना गुस्सा आ गया तो वो चिल्लाकर कहेगा कि जिसकी बेटी चली गई हो वो इतनी जल्दी नाच रही है, गाने गा रही है। वो कहेगा कि मेरे अभी तक आंसू नहीं सूखे लेकिन वो अपने परिवार के साथ खुशियां मना रही है। अनुज यह भी कहेगा कि अनुपमा उसकी बेटी को भूल चुकी है। यह सब सुनकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अनुज कहेगा कि अनुपमा को कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस होली में उसकी बेटी नहीं है।

समर को डांटेगी अनुपमा

समर को डांटेगी अनुपमा

गुस्से में अनुज यह तक कह देगा कि हो सकता है कि अनुपमा की ये होली और भी रंगीन होगी क्योंकि उसे छोटी की जिम्मेदारी से आजादी मिल गई। अनुज जबरदस्ती अपने रंग लगवाएगा। अनुज का ये रूप देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। अनुज का तमाशा बढ़ता ही जाएगा। अनुज कहेगा कि होली की सारी खुशियां उसे ही मुबारक हो और वो अनुपमा को रंग लगाकर वहां से चला जाता है। अनुज का ऐसा बर्ताव देखकर समर को गुस्सा आएगा लेकिन अनुपमा उसे रोक देगी और कहेगी कि उसके और उसके पति के बीच बोलने का किसी को भी अधिकार नहीं है। अनुपमा भागते हुए अनुज के पीछे जाती है।

अनुपमा से अलग होना चाहता है अनुज

अनुपमा से अलग होना चाहता है अनुज

शाह परिवार में अब भी सब शॉक में ही होंगे कि अनुज ने ऐसा बर्ताव क्यों किया। काव्या अनुज का पक्ष लेगी लेकिन बाकि सब अनुपमा की ही तरफदारी करते नजर आएंगे। लेकिन इन सबमें वनराज काफी खुश नजर आएगा वो कहेगा कि सब पहले अनुज की खूब तारीफ करते थे लेकिन अब उसका सच सबके सामने आ रहा है। इस पर बापूजी कहेंगे कि वो अनुज से बात करेंगे उसे समझाएंगे और फिर उनके साथ सब के सब जाने को तैयार हो जाएंगे लेकिन वनराज सबको रोक देगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा से अलग होने की बात तक कह देगा।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X