Anupamaa: अनुज और अनुपमा को मिलाने के लिए अंकुश चलेगा ऐसी चाल, माया और वनराज होंगे बेहाल

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने देखा कि समर और डिंपी की शादी की बात से पूरे शाह परिवार में बवाल मचा हुआ है। उधर अनुपमा ने भी समर और डिंपी को सपोर्ट करने से मना कर दिया है।

अनुपमा लौटाएगी सारा सामान
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बरखा अनुपमा का सारा सामान वापस लेकर आती है और बरखा अनुपमा को ताना भी देती है और कहती है कि उसने खुद अनुपमा का सारा सामान पैक किया है तो वो एक बार चेक कर ले। अनुपमा सारा सामान वापस ले जाने को कहती है और अनुपमा की मां और भाई भी बरखा को सुनाने लग जाते हैं। बरखा कहती है कि अनुज के कहने पर वो अनुपमा का सारा सामान लौटाने आई है। फिर भी अनुपमा सामान नहीं लेती तो बरखा कहेगी कि अनुपमा अनुज से बात कर ले और उसी से पूछ ले कि अनुज ने कहा या नहीं।

घर छोड़कर जाने की धमकी देगा समर
घर में समर की शादी को लेकर कलेश लगातार बढ़ रहा है और उसका साथ देने को कोई तैयार नहीं है। समर वो सारी चीजें गिनवाएगा, जो उसने इस घर के लिए की लेकिन बदले में उसे कुछ नहीं मिला। वो कहेगा कि उसके ऊपर 10 लाख का लोन है और वो भी उसे ही चुकाना है। वनराज समर की बातों से इमोशनल होकर कहेगा कि सब उससे बहुत प्यार करते हैं और इसी वजह से सब उसे इस शादी से रोक रहे हैं। वनराज कहेगा कि ये घर एक और रिश्ता टूटता हुआ नहीं देख सकता है। वो अपना, तोषू, पाखी और अनुपमा का उदाहरण देता है। वनराज कहता है कि वो समर को जिंदगी भर दुखी नहीं देखना चाहता है। लेकिन समर पर वनराज की किसी बात का असर नहीं होगा बल्कि वो गुस्से में आग बबूला होकर तोड़-फोड़ करने लग जाएगा और कहेगा कि अब उसे अच्छा बेटा नहीं बनना है और वो ये घर छोड़कर जा रहा है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपनी डांस अकैडमी खोलेगी और बच्चों को डांस करना सिखाएगी। वहीं, अंकुश अनुज और अनुपमा को मिलाने के लिए चाल चलता है और दोनों को एक ही जगह पर बुलाने की कोशिश करेगा।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X