Anupamaa: अनुपमा की गृहस्थी बर्बाद करेगी माया, धीरे-धीरे अनुज को छीनने की करेगी कोशिश

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: 'अनुपमा' में इन दिनों काफी दिलचस्प ट्रैक देखने को मिल रहा है। इस शो में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि तोषू अपने घर के आगे चक्कर खाकर गिर पड़ा था। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बीच अनुपमा अपनी छोटी अनु को छोड़ पारितोष के पास आ गई है और अनुज एक बार फिर से अकेला पड़ गया है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा की तोषू की हालत काफी खराब है और उसे अगर सही समय पर अस्पताल नहीं लाया गया होता तो वो बच नहीं पाता। अपने बेटे के गम में डूबी अनुपमा के घर में अब माया अपनी एंट्री कर रही है।

तोषू की जिंदगी खतरे में
आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा के ना होने पर माया ही छोटी अनु का प्रोजेक्ट करवाएगी और फिर जब स्कूल छोड़ने की बात होगी तो छोटी अनु की जिद पर माया अनुज के साथ उसे स्कूल छोड़ने जाएगा। अनुज और माया को साथ में गाड़ी में बैठे हुए अनुपमा देख लेगी और दोनों को साथ में देखकर अनुपमा को अजीब सा महसूस होगा। वहीं डॉक्टर बताते हैं कि वह लकवे का शिकार हुआ है। यह सुनते ही अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा की जिंदगी में भी तूफान आने वाला है।

माया का असली रूप आया सामने
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में के हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक तरफ अनुपमा अपने बेटे के जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा परेशान है लेकिन दूसरी तरफ छोटी अनु अपने पापा अनुज को अपनी ड्राइंग दिखाएगी, जिसमें अनुज, अनुपमा, छोटी अनु और माया साथ में दिखाई देंगी। इस तस्वीर में अनुज वहां से माया को छुपा देता है और कहेगा कि सिर्फ अनुपमा, वहीं अनुज के जाते ही माया अनुपमा की तस्वीर हटाकर केवल अनुज और माया की तस्वीर रखती है। इस प्रोमो के सामने आने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि अनुपमा की जिंदगी में काफी तूफान आने वाले है और माया आने वाले समय में अनुज को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करेगी।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa anupamaa spoiler alert
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X