Anupamaa: छोटी अनु को अनुपमा से हमेशा के लिए दूर कर देगी माया, देगी जिंदगी भर का गम
Anupamaa Spoiler Alert: 'अनुपमा' में आजकल अनुपमा का जन्मदिन मनाया जा रहा है। अनुज अनुपमा छोटी के साथ मुंबई आए हैं। एक तरफ अनुपमा खुश है कि उसका परिवार उसके साथ है तो दूसरी तरफ माया अनुपमा को दर्द देने की तैयारी में है।

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनपुमा में आज आप देखेंगे कि अनुपमा अपना बर्थडे मनाने के लिए छोटी और अनुज के साथ बाहर गई है और वो अपना बर्थडे अनाथ बच्चों के साथ सेलिब्रेट कर रही है। छोटी अपने दोस्तों को घर पर ले जाने की बात कहेगी, जिस पर अनुपमा हां कर देगी। अनुपमा के बर्थडे के मौके पर अनुज कहेगा कि वो सारे अनाथ आश्रम के बच्चों का सारा खर्चा वो उठाएगा। दूसरी तरफ माया को इस बात से परेशानी होगी कि अनुज अनुपमा छोटी के लेकर बाहर क्यों चले गए। आपको बता दें कि सच्चाई बाहर आने के बाद अनुज और अनुपमा को इमोशनल ब्लैकमेल करने के बाद वो एक दिन मांगती है और इस एक दिन में ही वो अनुपमा को जिंदगी भर का गम देने की तैयारी में है।
सबूत तलाशेगी बरखा
अंकुश अपनी बेटी के लिए बेस्ट MBA स्कूल के बारे में माया से पता करने की कोशिश करेगा और बरखा उसी वक्त माया के कमरे की तलाशी करेगी। लेकिन माया को पता चल जाएगा कि बरखा उसके कमरे की तलाशी ले रही है। अनुज अनुपमा अपनी छोटी के साथ बीच पर इंजॉय करेंगे। लेकिन तभी उन्हें माया की बातें याद आने लगती हैं, जिससे वे परेशान हो जाते हैं। दूसरी तरफ बा इस बात पर ऐतराज जताएगी कि माया अब तक अनुपमा के घर पर क्यों रुकी है। बा कहेगी कि वो एक दिन में कुछ ऐसा करेगी कि अनुज और अनुपमा के होश उड़ जाएंगे। किंजल बा को समझाएगी लेकिन बा इस बात को लेकर काफी पॉजिटिव है कि माया जरूर कुछ ना कुछ ऐसा करेगी कि सब हैरान रह जाएंगे।
बेटी को लेकर भाग जाएगी माया
'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माया बड़ा धमाका करके जाएगी। वो छोटी अनु को अपने साथ भगाकर ले जाएगी और यह बात जानने के बाद अनुज और अनुपमा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। गौरव खन्ना के 'अनुपमा' को लेकर खबर आ रही है कि माया की कोशिशों को अनुपमा नाकाम कर देगी। इतना ही नहीं, वह उसे पुलिस के हवाले भी कर देगी, जिससे वह आगे चलकर अपनी ही बेटी की नजरों में विलेन बन जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications