..................... Anupamaa Spoiler Alert Anupama Upcoming Twist 8 April Anupamaa 8 april episode - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अनुपमा की पीठ पर फिर छूरा भौंकेगा वनराज, डिंपी भी पहचान छीनने की करेगी कोशिश

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे अनुपमा एक बार फिर से अपनी डांस अकैडमी में कदम रखेगी और उसका स्वागत करने के लिए उसके बच्चे और बहू वहां पर मौजूद होंगे और वो अनुपमा को बेहतर महसूस करवाने के लिए उसे थैंक्यू कहेंगे और अनुपमा को हंसाने की कोशिश करेंगे। वनराज अनुपमा के सारे खुशियों के पल कैमरे में कैद कर रहा होगा।

अनुज के करीब आने की कोशिश करेगी माया
दूसरी तरफ माया अनुज के करीब आने की कोशिश करेगी और माया खुद को और अनुज छोटी के मम्मी पापा कहेगी। छोटी अनुज को शॉपिंग की लिस्ट भेजती है, जिसमें अनुज के लिए सारा सामान और अनुपमा के लिए साड़ी लिखी होती है। माया अनुज को फोर्स करती है कि वो उसके साथ बाहर चले और वो से छोटी का सहारा भी देती है।

अनुपमा का दोस्त बनने की कोशिश करेगा वनराज
वनराज के अकैडमी में देखकर अनुपमा के साथ सभी लोग हैरान रह जाते हैं। वनराज अपने साथ अनुपमा के फेवरेट फूल भी लेकर आता है और खुद को अनुपमा का दोस्त बताता है लेकिन अनुपमा उसे मना कर देगी। लेकिन बार-बार वनराज के कहने पर अनुपमा एक बार फिर से दोस्ती के लिए हां कह देती है। वनराज शहर से बाहर जाने की बात कहेगा लेकिन वो नहीं बताएगा कि वो कहां जा रहा है लेकिन यह तो तय है कि वो जहां जा रहा है उसके पीछे वनराज का बहुत बड़ा मकसद और साजिश छिपी हुई है।

डिंपी को लगेगा बुरा
पाखी और अधिक को अलग करने के लिए बरखा बार-बार अधिक को भड़का रही है। उधर डिंपी के मन में भी अनुपमा को लेकर कड़वाहट आ चुकी है। अनुपमा डिंपी और समर को डांस अकैडमी ढंग से चलाने के लिए थैंक्यू कहेगी। अनुपमा जब डांस अकैडमी को संभाल रही होगी और वो समर को अकैडमी में कुछ-कुछ चीजें ढंग से करने को कहती है तो डिंपी का मुंह बन जाता है। इस पर डिंपी कहेगी कि इतने टाइम से तो संभाल ही रहे थे आगे भी संभाल लेंगे। सब लोग जिस तरह से डांस अकैडमी पर अपना इंट्रेस्ट दिखाते हैं डिंपी को अच्छा नहीं लगता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डिंपी अनुपमा को कहेगी की उसकी वजह से बहुत से पैरेंट्स अपने बच्चों को अकैडमी नहीं भेजना चाहते और वो डांस अकैडमी का नाम बदलने को कहती है। उधर वनराज अनुज के पास जाएगा और कहेगा कि वो अनुपमा को पूरी तरह से छोड़ दे।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X