..................... Anupamaa Spoiler Alert Anupama Upcoming Twist 5 April Anupama 5 April Episode - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अनुज की यादों को भूलकर नई शुरुआत करेगी अनुपमा, घुंघरुओं के सहारे काटेगी जीवन

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि सबको पता चल चुका है कि अनुज माया के घर पर है और अनुपमा की मां अनुज से मिलने के लिए भी जाती है लेकिन अनुज अनुपमा के पास वापस लौटने से मना कर देता है। दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा की दूरियों का फायदा वनराज उठाना चाहता है और वो किसी भी हाल में अनुपमा को शाह परिवार में वापस लाना चाहता है। लेकिन इस बार अनुपमा को उसकी मां का सहारा मिला है और वो किसी भी हाल में अनुपमा को हारने नहीं देना चाहती।

अनुपमा को मां देगी हिम्मत
आज के एपिसोड में आप देखेंगे अनुपमा अपने जीने की सारी उम्मीदें खो चुकी होगी। वो अनुज के बिना नहीं रहना चाहती है। वो अपनी मां से बोलती है कि वो मर जाना चाहती है और इस बात से अनुपमा की मां इतनी ज्यादा गुस्सा हो जाती है और वो अनुपमा को खींचते हुए अस्पताल लेकर जाती है, वहां वो उन मरीजों को दिखाती है जो जीना चाहते हैं लेकिन उनकी किस्मत में मौत ही लिखी हुई है और वो यह भी बताती है कि अनुपमा कितनी खुशकिस्मत है कि उसके पास सबकुछ है लेकिन वो एक अनुज के लिए जीना छोड़ रही है। यह सब देखकर अनुपमा के अंदर भी हिम्मत आती है।

पाखी को पता लगेगी पापा की असलियत
अनुज का बुरा हाल है। अनुपमा की यादें उसे झकझोर रही हैं लेकिन वो अनुपमा के पास वापस जाना ही नहीं चाहता है। अनुज अपने दोस्त धीरज के घर पर रहने लग जाता है। दूसरी तरफ पाखी को अपने पापा वनराज के गंदे इरादों का पता लग जाता है और किंजल भी उसका साथ देती है लेकिन तोषू को लगता है वनराज यानी उसके पापा अब सुधर चुके हैं और वो मम्मी की असलियत में मदद करना चाहते हैं।

नई शुरुआत करेगी अनुपमा
अनुपमा की अगली सुबह नए जोश, नई उम्मीद के साथ होती है और वो इस गम से बाहर निकलने की पूरी तैयारी कर लेती है। दूसरी तरफ वनराज अनुपमा को अपनी जिंदगी में लाने की दोबारा तैयारी कर रहा है और वो किसी भी हाल में अब अनुपमा को पाना चाह रहा है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा जब अपनी नई शुरुआत की ओर बढ़ेगी तो उसे लोग ताने देंगे लेकिन अनुपमा सबको मुंहतोड़ जवाब देगी और एक बार फिर से अपनी डांस अकेडमी से अपने सपने पूरे करने की ओर बढ़ चलेगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X