..................... Anupamaa Spoiler Alert Anupama Upcoming Twist 3rd April Anupama 3rd April Episode - Hindi Filmibeat

Anupamaa: काम ना आई अनुपमा की प्रार्थनाए, अनुज ने साथ रहने से कर दिया मना; माया ने मारा मौके पर चौक्का

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि अनुपमा परेशान होगी कि कहीं मां और अनुज के बीच बात बिगड़ ना जाए। वो बार-बार अपनी मां को फोन लगाएगी लेकिन वो फोन नहीं उठाएगी। उधर अनुपमा की मां अनुज पर चिल्लाएगी तो अनुज कहेगा कि वो अब भी अपनी अनु से बहुत प्यार करता है। तो इस पर अनुपमा की मां पूछेगी कि वो यहां पर क्यों आया तो अनुज जवाब देगा कि वो जितना प्यार अनु से करता है उतना ही प्यार छोटी से भी करता है और वो अपनी छोटी के बगैर नहीं जी सकता।

अनु से अब भी प्यार करता है अनुज
अनुज कहेगा कि वो अनुपमा से अलग होकर खुद को सजा दे रहा है। अनुज कहेगा हम दोनों में प्यार है लेकिन दूरियां बढ़ गई हैं। अनुज कहेगा कि अनुपमा बार-बार छोटी को खुशियों को इग्नोर कर रही थी और यह उससे सहा नहीं जा रहा था और जब उसकी बेटी दूर हुई तो उसके सब्र का बांध टूट गया और अब सब इतना बिगड़ गया है कि वो अब चाहकर भी सबकुछ ठीक नहीं कर सकता। अनुज कहेगा कि वो हमेशा से अनु से ही प्यार करता आया है लेकिन अब सबकुछ बदल गया है।

अनुपमा को अपनी शक्ल नहीं दिखाना चाहता अनुज
अनुपमा की मां झल्लाकर पूछेगी कि अनुज चाहता क्या है तो इसपर अनुज कहेगा कि वो अनु की खुशी चाहता है। वो कहेगा कि हम कोशिश करेंगे तो भी ये रिश्ता ठीक नहीं होगा। वो कहेगा कि मैं अगर वापस चला भी गया तो मैं सिर्फ उसे दुख दूंगा। वो कहेगा कि कांताबेन अनुपमा से जाकर कहे कि वो वापस नहीं आने वाला। अनुपमा की जिंदगी में जो अनुज के नाम का चैप्टर था वो अब खत्म हो गया है और अब वो अनु को अपनी शक्ल तक नहीं दिखाना चाहता।

माया मारेगी मौके पर चौक्का
मौके का फायदा उठाते हुए माया अनुपमा की मां को भड़काने की कोशिश करेगी और कहेगी कि अनुज अपना सबकुछ छोड़कर हमारे पास आ चुके हैं। वो कहेगी हम तीनों इस छोटी सी दुनिया में बहुत खुश हैं। वो कहेगी कि ना तो अनुज अनुपमा को मिस कर रहा है और ना ही छोटी अनुपमा को मिस कर रही है। वो कहेगी कि अनुज खुद उसके पास आया है और यहां से वापस ना जाने का फैसला भी उसी का है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X