Anupamaa: अनुपमा करेगी अपने जीवन की नई शुरुआत, अनुज के बिना ही नया मोड़ लेगी जिंदगी

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने देखा कि छोटी के जाने के बाद अनुज ने अनुपमा का भी साथ छोड़ दिया है और वो अब अपनी बेटी सी मिलने के लिए माया के घर पहुंच गया है और छोटी से मिलकर काफी खुश है। उधर अनुपमा का भी हाल काफी बुरा हो चुका है और वो अपनी मां के पास पहुंच गई है। अनुपमा का ये हाल देखकर उसकी मां ने अब अनुपमा के जीवन को सुधारने की जिम्मेदारी ले ली है और उन्होंने शाह हाउस के सभी लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई है।
अनुपमा को नई शुरुआत करवाएगी मां
आज के एपिसोड में आप देखेंगे नवरात्रों की शुरुआत हो चुकी है। अनुज अनुपमा का सपना देखता है और तभी छोटी अनु वहां पर आती है और वो अपनी मम्मी से मिलने की बात कहती है और साथ ही में यह भी कहती है कि वो दुनिया की सबसे अच्छी मम्मी है। दूसरी तरफ अनुपमा की मां ने उसे संभालने की कसम खाई हुई है, वो अनुपमा को उठकर तैयार होने को कहती है। पूजा के बाद अनुपमा की मां उसे नई शुरुआत करने को कहती है। वो उसे एक कॉपी देती है और उसमें अपने दिल के सारे जज्बातों को लिखने के लिए कहती है ताकी वो खुद को फिर से खड़ा कर सके।
माया के घर से जा नहीं पाएगा अनुज
दूसरी तरफ अनुज माया के घर से जाने की कोशिश करता है लेकिन उसकी हालत इतनी ज्यादा खराब होती है कि वो वहां से जा ही नहीं पाता और इसे माया देवी मां का एक इशारा समझ लेती है। माया किसी भी हाल में अनुज अपने से अलग नहीं होने देना चाहती लेकिन दूसरी तरफ छोटी अनु के मन में अब भी अपनी मां यानी अनुपमा से मिलने की इच्छा है और हो सकता है कि आने वाले एपिसोड में छोटी अनु ही अनुज और अनुपमा को एक-दूसरे के करीब लेकर आए।


Click it and Unblock the Notifications