Anupamaa: अनुज को लाचार देखकर माया के मन में जागे अरमान, अनुपमा की जगह लेने की कर रही प्लानिंग

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों अनुज और अनुपमा की जुदाई ने फैंस को परेशान करके रख दिया है। पिछले काफी दिनों से शो में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अनुज अनुपमा को छोड़कर अपनी बेटी के लिए निकल चुका है तो दूसरी तरफ अनुपमा पागलों की तरह अनुज को ढूंढ़ रही है और बस उसकी सलामती की दुआ मांग रही है। हाल के एपिसोड में इनकी ये जुदाई फैंस को बर्दाश्त नहीं हो रही है और वो कुछ भी करके अनुज और अनुपमा को साथ देखना चाहते हैं। सीरियल में आज आप देखेंगे कि अनुज जैसे-तैसे करके मुंबई पहुंच गया है और सड़क पर सो रहा है। दूसरी तरफ अनुपमा भी अपनी मां के घर पहुंच गई है।
अनुपमा की मां को आया गुस्सा
अनुपमा की हालत देखकर उसकी मां काफी परेशान हो जाती है और वो अपने आपको कोसने लग जाती है। वो कहेंगी कि उनके दिए हुए संस्कारों की वजह से ही आज अनुपमा की ये हालत है। लेकिन अब अनुपमा की मां ने भी कसम खा ली है कि अब वो अपनी बेटी का बुरा नहीं होने देंगी और अगर अब अनुपमा अपनी लड़ाई नहीं लड़ पाएगी तो वो उसके बदले की लड़ाई लड़ेगी लेकिन वो अपनी बेटी को हारने नहीं देगी। शाह हाउस में बा की वापसी हो चुकी है और उन्हें अनुज और अनुपमा के रिश्ते का सच पता चल जाता है।
माया के मन में जागे अरमान
अनुज माया के घर पहुंचता है और गार्ड उसे धक्का मारकर निकालने ही वाला होता है कि तभी माया वहां आ जाती है। माया अनुज को अपने घर पर लेकर जाती है और उसका ख्याल रखती है। तभी वहां पर छोटी अनु आ जाती है और फिर दोनों का मिलन होता है। अनुज की आंखें भर आती हैं और छोटी भी अपने पापा को देखकर फूली नहीं समाती लेकिन फिर वो अनुपमा को ढूंढ़ने लग जाती है। वो अनुज से अनुपमा के बारे में पूछती है तो वो कुछ नहीं कहता। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि माया को ये देखकर अच्छा लगेगा कि अनुज अब उसके साथ है और अब वो अनुज को कहीं नहीं जाने देगी। उसका दावा है कि अनुज उसका हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications