Anupamaa: अनुपमा से पहले अनुज के पास पहुंचेगी माया, बरखा के मन में फिर से जागा लालच

Recommended Video
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज अनुपमा को छोड़कर जा चुका है और अनुपमा भी अनुज को पागलों की तरह ढूंढ़ रही है। लेकिन दोनों एक हो नहीं पा रहे हैं। अनुज को ढूंढ़ते-ढूढ़ते अनुपमा का हाल बेहाल हो जाता है लेकिन उसे अनुज नहीं मिलता है। इस मौके का फायदा उठाने के लिए वनराज अनुपमा के पास जाता है और अनुज के खिलाफ उसके मन में जहर घोलने का काम करता है।
वनराज करेगा मनाने की कोशिश
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज अनुपमा को शाह हाउस ले जाने की बात कहता है लेकिन अनुपमा उसे मना कर दे देती है। वनराज परिवार और बापू जी का नाम लेकर उसे मनाने की कोशिश करता है। यही नहीं वनराज यह भी कहेगा कि अनुपमा शाह हाउस की मालकिन बनकर उसके घर चले लेकिन उसकी सारी कोशिशें असफल हो जाती है। अनुपमा गुस्से में वनराज को करारा जवाब देती है और वनराज को खाली हाथ वहां से भेज देती है।
बरखा के मन में फिर आया लालच
दूसरी तरफ पाखी को बरखा के इरादों का अंदाजा है लेकिन उसका पति अधिक अपनी बहन के खिलाफ नहीं जा सकता है। पाखी गुस्से में घर छोड़कर जाती है तो बरखा अधिक को उसके पीछे जाने से मना कर देती है। लेकिन फिर भी अधिक जाता है। बरखा कहती है कि सबकुछ मिलने की उम्मीद उसने बहुत पहले ही खो दी थी लेकिन अब उसे फिर से सबकुछ मिल रहा है, बस अब अनुज अनुपमा इस घर में ना आएं। इस पर अंकुश कहेगा कि अनुज और अनुपमा जरूर वापस आएंगे।
माया को मिल जाएगा अनुज
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अनुज की हालत देखकर एक गार्ड उसे धक्का मार देगा और वो माया की गाड़ी से जाकर टकरा जाएगा। माया अनुज का ये हाल देखकर काफी हैरान और परेशान हो जाएगी। दूसरी तरफ अनुपमा अपनी मां के घर जाएगी और अनुपमा की मां भी उसका हाल देखकर रो पड़ेगी। वो कहेगी कि मैंने उसे चुप रहना सिखाया है लेकिन अब अनुपमा के लिए उसकी मां चुप नहीं बैठेगी।


Click it and Unblock the Notifications