Anupamaa: अनुज से काली रात की बात छुपाने को कहेगी माया, काव्या को छोड़ अनुपमा का साथ मांगेगा वनराज

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में इस वक्त काफी कशमकश दिखाई जा रही है। इस शो में हाल ही में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा की मुश्किलों का हल नहीं हो पा रहा है, बल्कि माया के आने से सब बिगड़ता जरूर जा रहा है। कहानी में देखने को मिल रहा है कि तोषू इस वक्त काफी बीमार है और इसी वजह से अनुपमा शाह हाउस और कपाड़िया हाउस के बीच उलझ कर रह गई है और इसीका नतीजा ये हुआ कि माया अब धीरे-धीने अनुज और छोटी के दिल में अपनी जगह बनाने की कोशिशों में जुट गई है।
वनराज अनुपमा से करेगा बात
अनुपमा (Anupama) के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज अनुपमा से बात करेगा और कहेगा कि उसे दिख रहा है कि वो कितनी परेशान है, क्योंकि वो छोटी और अनुज के साथ पिकनिक पर नहीं जा पाई। इससे अनुपमा के घाव हरे हो जाते हैं और वो काफी इमोशनल हो जाती है और कहती है कि अगली बार में अपने पति और बेटी को अकेले नहीं जाने दूंगी। वो कहेगी कि छोटी अनु को मेरी ज्यादा जरूरत है। अनुपमा वहां से उठकर जाने लगती है तो वनराज उसे रोकता है। वनराज अनुपमा से कहेगा कि वो एक अच्छा पति तो नहीं बन पाया लेकिन अच्छा बाप बनने की कोशिश जरूर कर रहा है। वनराज कहेगा कि वो काव्या के साथ अपने रिश्ते में खुश नहीं है। वनराज कहेगा कि उसने अनुपमा से नफरत करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं कर पा रहा है और उसके आने से उसे बहुत सुकून मिलता है।
वनराज को खरी खोटी सुनाएगी अनुपमा
वनराज कहेगा कि अनुपमा के होने से घर में सब खुश थे और उसके जाने के बाद घर का सुकून चला गया। काव्या ने इस घर और वनराज दोनों को ही सुकून नहीं दिया। वनराज कहेगा कि वो हर रोज सोचता है कि काश उसने वो गलतियां ना की होतीं, काश उसने अपने हाथ से इस घर को नहीं जलाया होता। यह सब सुनकर अनुपमा का पारा चढ़ जाएगा और वो वनराज को दोबारा से ऐसी बात दोहराने के लिए भी मना करेगी और कहेगी कि अगर भगवान ना करे लेकिन अगर पुराने दिन लौटे तो वो सारे दर्द सूद समेत लौटा देगी। अनुपमा कहेगी कि उसे वनराज में जरा भी दिलचस्पी नहीं है और वो वनराज को सुना देगी। अनुपमा काव्या की तारीफ करेगी और कहेगी कि वो उसके साथ खड़ी है और वो उसी के साथ खड़ी रहेगी हमेशा। अनुपमा वनराज से कहेगी कि जो उसके पास है, उसे संभालना सीखे।
अनुज को फंसाएगी माया
दूसरी तरफ माया इस बात से काफी खुश है कि वो अनुज के नजदीक जा पा रही है। अपनी बेटी के पास किसी बैठाकर माया अनुज के पास जाती है और उसे खुद के साथ वॉक करने को कहती है। वो बातों ही बातों में कहेगी कि वो अपनी बेटी के पापा कुछ नहीं होने देगी और यह सुनकर अनुज थोड़ा हैरान हो जाता है। लेकिन माया अपनी बात घुमा देगी। माया आगे-आगे वॉक के लिए चल देगी लेकिन फिर पीछे अनुज भी आ जाएगा। माया दिन में ही सपना देखेगी कि वो अनुज का हाथ पकड़ कर चल रही है। माया अनुज को कंफर्टेबल करवाने की कोशिश करेगी तो अनुज भी बताएगा कि उसे शायरी करना पसंद है। माया कहेगी उसे भी शायरी करना काफी पसंद है।
रात की बात छिपाने की कहेगी माया
दूसरी तरफ, माया और अनुज को एक अनजान शख्स दिखेगा और उसे देखकर माया के चेहरे की हवाइयां उड़ जाएंगी। अनुज माया को ऐसे देखकर हैरान हो जाता है। माया अनुज को वहां से चलने के लिए कहती है और वो शख्स माया की तरफ तेजी से चलकर आता है, लेकिन अनुज उसे रोक देगा। आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुज अनुपमा से मिलने के लिए बेताब होगा और अनुपमा भी अनुज को वनराज की बकवास के बारे में बताना चाहती है। माया अनुज को रात की बताने से मना करेगी और कहेगी कि वो नहीं समझ पाएगी लेकिन तभी अनुपमा वहां आ जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications