..................... Anupamaa Spoiler Alert anupama upcoming twist 23 july spoiler alert Anupama today episode - Hindi Filmibeat

Anupamaa Written Update: मालती देवी की धमकी सुन डर से थर्रा उठेगी अनुपमा, मौत के करीब जाएगा समर

Anupamaa

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो अनुपमा में आपने अब तक देखा कि मालती देवी अनुपमा से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। अनुपमा ने माफी भी मांग ली है लेकिन इसका मालती देवी पर कोई असर नहीं पड़ा है। ऊपर से उन्होंने अनुपमा की डांस अकैडमी को सील करवा दिया।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि नकुल मालती देवी को बताएगा कि जब उन्होंने अनुपमा और उसके बीच में कॉम्पटीशन करवाया था तो उसी ने कांच के टुकड़े जमीन पर फैला दिए थे ताकि अनुपमा को चोट लगे और वो अमेरिका ना जाए। नकुल कहेगा कि उन्होंने अनुपमा को उत्तराधिकारी बना दिया था और ये चीज उससे बर्दाश्त नहीं हुई। नकुल कहता है कि इतना सबकुछ होने के बाद भी अनुपमा ने उसे माफ कर दिया था। नकुल मालती देवी से कहता है कि वो ऐसी गलती ना करे जो उसने की थी। वो यह भी कहेगा कि मालती देवी अब अपने स्थान अपने ओहदे से नीचे गिरकर बदला ले रही हैं। नकुल हाथ जोड़कर मालती देवी से कहता है कि वो ऐसा ना करें।

अनुपमा इस बात से परेशान हो जाएगी कि डांस अकैडमी को सील कर दिया गया है और शाह हाउस में सब के सब मालती देवी को कोसने लग जाते हैं। डिंपी अनुपमा को ताना मारती है कि उसी की वजह से यह सब हुआ, ना वो अमेरिका की फ्लाइट छोड़कर आती और ना ही ये सब होता। बा भी कहेगी कि वो मालती देवी से कैसे भी करके माफी मांग ले, वर्ना वो सबको बर्बाद कर देगी।

अनुपमा अनुज के पास जाएगी और कहेगी कि उसे अब मालती देवी से डर लग रहा है क्योंकि अब मालती देवी की आंखों में सिर्फ गुस्सा नहीं बल्कि बदले की आग भी है। अनुज कहेगा कि वो बिलकुल भी ना घबराए क्योंकि उसने अपनी लाइफ में बहुत दुश्मन देखे हैं। वो कहेगा कि वो किसी को भी कुछ नहीं होने देगा। अनुपमा घबराई हुई है और वो सपने में देखती है कि समर की मौत हो चुकी है। लेकिन अनुज अनुपमा को समझाता है कि वो ना घबराए क्योंकि वो भी मालती देवी को बर्बाद करने की हिम्मत रखता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डिंपी मालती देवी से जाकर मिल चुकी है और उसने समर को भी मना लिया है। मालती देवी समर को अपने गुरुकुल में रखना चाहती है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X