Anupamaa Spoiler Alert: सबके सामने अनुपमा को बेइज्जत करेगा अनुज, होली पर दिखाएगा अपने गुस्से का रंग
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि शाह हाउस में होली का जश्न मनाया जाएगा। अनुपमा अपने अनुज के साथ पहली होली मनाना चाहती है लेकिन अनुज आएगा और वो सभी के रंग में भंग डालेगा।

Recommended Video
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि शाह हाउस में होली का त्योहार चल रहा है और वनराज भी होली खेलने आ जाता है। अनुज को घर पर छोड़कर अनुपमा भी शाह परिवार की होली का हिस्सा बनने आ जाती है। पारितोष की हालत में सुधार देखकर अनुपमा काफी खुश होती है। लेकिन इतनी खुशियों के बीच अनुपमा को बार-बार अनुज की कही हुई कड़वी बातें याद आएंगी। तभी वहां पर छोटी अनु की भी एंट्री होती है और उसे देखकर अनुपमा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। लेकिन छोटी अनु का होना अनुपमा का एक ख्वाब होता है।
अनुज को समझाएगा धीरज
बापूजी अनुज के बारे में पूछेंगे तो अनुपमा कह देगी कि वो अपने दोस्त के साथ हैं। इतने में देविका शाह परिवार को बताएगी कि वो शादी कर रही है। उधर अनुज का छोटी के गम में बुरा हाल हो रहा है और वो किसी भी हाल में होली खेलने नहीं जाना चाहता। धीरज अनुज को समझाएगा कि वो सबकुछ भूलकर अपने रिश्ते को बेहतर बनाए और अनुपमा के साथ अपनी पहली होली खेले।
पार्टी में अनिरुद्ध के साथ डांस करेगी काव्या
शाह परिवार में होली का जश्न मनता है। सब साथ में डांस करते हैं। लेकिन अनिरुद्ध और काव्या को साथ में डांस करता देखकर बा और वनराज के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। बीच पार्टी में ही वनराज काव्या का हाथ पकड़कर ले जाएगा। अनिरुद्ध और वनराज में लड़ाई होने ही वाली होती है कि तभी बा और काव्या इस लड़ाई को रोक लेंगे। दूसरी तरफ डिंपी अधिक को रंग लगाएगी तो इस पर पाखी चिढ़ जाएगी और कहेगी कि वो उसके पति से दूर रहे। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज होली पार्टी में आ तो जाएगा लेकिन वो पार्टी में ही बवाल करने लग जाएगा और पूरा घर अनुज के एक ऐसे रूप से रूबरू होगा जो किसी ने पहले नहीं देखा होगा। अनुपमा को रंग लगाकर अनुज वहां से चला जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications