Anupamaa Written Update: अनुपमा का सामान निकालकर घर से भगाएगी माया, अनुज के सब्र का टूटेगा बांध

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुपमा के अमेरिका जाने की खुशी में शाह परिवार ने उसे फेयरवेल पार्टी दी है और घर के सभी सदस्यों ने अनुपमा पर अपना खूब प्यार लुटाया है और दूसरी तरफ अनुज भी अनुपमा के इंतजार में बैठा है।

अनुपमा में आज आप देखेंगे कि अनुपमा अनुज के घर पहुंच चुकी है और अनुज उसकी आरती उतारता है लेकिन तभी वहां पर माया आ जाती है और आरती की थाली फेंक देती है। माया जोर-जोर से अनुपमा पर चिल्लाने लग जाती है। अनुपमा कहती है कि उसे पता नहीं है कि वो माया किस बारे में बात कर रही है तो वो अनुपमा को झूठा कहने लग जाती है।

माया बताएगी कि अनुज अनुपमा के पीछे-पीछे अमेरिका जा रहा है। ये बात जानकर सब हैरान रह जाते हैं। माया कहती है कि अनुज अनुपमा ने यह प्लान उससे पीछा छुड़ाने के लिए बनाया है। अनुज कहेगा कि वो बिजनेस की वजह से जा रहा है और वो भी एक महीने बाद। उसे ऑफिस का कुछ काम है। वो कहेगा कि माया को उसकी जिंदगी में दखलंदाजी देने का कोई हक नहीं है। अनुज माया से कहेगा कि वो उसकी अच्छाई का फायदा ना उठाए।

अनुज की इन बातों से माया पर कोई असर नहीं पड़ेगा, वो अब भी इसे अनुज अनुपमा की प्लानिंग ही समझेगी। माया अनुपमा से कहेगी कि वो उसका पीछा क्यों नहीं छोड़ देती। वो अनुपमा पर चिल्लाती रहती है। माया की बकवास सुनकर अनुज अनुपमा के आगे आकर खड़ा हो जाएगा। ये देखकर माया अनुपमा को कहती है कि वो मर क्यों नहीं जाती और ये सुनकर अनुज के गुस्से का पारा बढ़ता चला जाएगा। अनुपमा की मां आकर माया को थप्पड़ मारती है और वो उसे अनुपमा से दूर रहने को कहती है।

अनुपमा की मां को गुस्सा आ जाता है और वो अनुज को सुनाती है कि ये कैसी फेयरवेल पार्टी है, जिसमें अनुपमा का इतना अपमान हुआ है। अनुपमा की मां पूछेगी कि ये माया उसके घर में क्या कर रही है। वो कहेंगी कि अगर इस औरत को नहीं संभाला जाता तो फेयरवेल नहीं रखना चाहिए था। अनुपमा की मां अपनी बेटी को चलने के लिए कहती है लेकिन तभी अनुज सॉरी कह देता है और वो अनुपमा से हाथ जोड़कर अपनी हर गलती की माफी मांगता है। लेकिन फिर भी अनुपमा की मां उसे लेकर चली जाती है।

अनुपमा जा ही रही होती है कि तभी माया फिर आती है और वो अनुपमा का बाकी सामान लेकर आती है और उसे फेंक देती है और फिर वो अनुपमा को बदतमीजी से भगाने लग जाती है। ये देखकर अनुज माया को धमकी देता है कि अब वो किसी चीज की परवाह नहीं करेगा और अब वो वही करेगा जो उसका दिल कहेगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि माया अनुपमा की जान लेने की कोशिश करेगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X