Anupamaa: दामाद पर सवालों की बौछार करेगी अनुपमा की मां, पत्नी का हाल जानकर टूट जाएगा अनुज

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि अनुपमा को पता लग जाएगा कि अनुज माया के पास है और यह जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दूसरी तरफ, शाह हाउस में समर को अनुज पर गुस्सा आएगा। काव्या सबको समझाने की कोशिश करेगी लेकिन बा एक बार फिर से आग में घी डालने का काम करेगी। इस पर बापूजी उन्हें डांटेंगे। अनुपमा के लिए वनराज के मन में तरस देखकर काव्या को गुस्सा आएगा।
अनुपमा की मां को सच जानकर आएगा गुस्सा
अनुपमा की मां अनुज की इस हरकत को लेकर गुस्सा करेगी इस अनुपमा कहेगी कि अनुज को सुध नहीं है, वो माया के पास नहीं बल्कि अपनी छोटी के पास गए हैं। अनुपमा की मां, अनुज के कैरेक्टर पर उंगली उठाएगी जिस पर अनुपमा कहेगी कि वो उसके पति के प्यार पर उंगली ना उठाए। अनुपमा अपनी मां के सामने अनुज की वकालत करती है और कहती है उसे जानकर खुशी है कि अनुज ठीक है और छोटी से मिलने के बाद वो एकदम खुश हो गए होंगे और उसे कुछ नहीं चाहिए। लेकिन अनुपमा की मां अनुज को ऐसे जाने देना नहीं चाहती।
छोटी से अकेले मिलना चाहता है अनुज
अनुज माया का घर छोड़कर जाने के लिए तैयार होता है लेकिन छोटी अनु उसे रोकती है और छोटी को देखकर माया भी अनुज को रोकने लग जाती है। अनुज छोटी से कहेगा कि वो इसी शहर में है और वो उससे मिलने रोज आएगा इस पर छोटी अनुपमा के बारे में पूछेगी। अनुज माया से कहेगा कि अगर छोटी उससे मिलने के लिए कहे तो वो अकेले ही छोटी को उससे मिलने के लिए भेजे क्योंकि वो अपनी बेटी से अकेले मिलना चाहता है। इस बात के लिए माया तैयार हो जाएगी।
अनुपमा से मिलने पहुंचेगा वनराज
माया के घर पर अनुपमा की मां पहुंच जाएगी। दूसरी तरफ अनुपमा परेशान है कि उसकी मां गुस्से में अनुज से बात करने गई है और इससे बात और बिगड़ सकती है और इससे झगड़ा और बढ़ सकता है। अनुपमा से मिलने के लिए वनराज उसके घर जाएगा तो अनुपमा का भाई वनराज को खरी-खोटी सुनाएगा। अनुपमा भी वनराज के हाथ जोड़कर उसे नमस्ते कर देगी। अनुपमा के मन में डर है कि कहीं उसकी मां से बात कहीं और बिगड़ ना जाए।
सवालों की बौछार करेगी अनुपमा की मां
अनुपमा की मां माया के घर पहुंचेगी और फिर वो अनुज पर अपने सवालों की बौछार कर देगी। अनुपमा की मां कहेगी कि उसने ऐसा कौन सा पाप किया है कि उसने उनकी बेटी को छोड़ दिया है। वो कहेगी कि उसके साथ जो हुआ उसका जिम्मेदार वो भगवान को ठहराए, हालात को ठहराए, किस्मत को ठहराए लेकिन इन सबके लिए उसकी बेटी जिम्मेदार नहीं है। अनुपमा की मां बताएगी कि वो अपना घर छोड़कर मां के पास रहने आ गई है और यह सुनकर अनुज हैरान रह जाता है।


Click it and Unblock the Notifications