..................... Anupamaa Spoiler Alert Anupama 3 March Episode Anupama Upcoming Twist 3 March - Hindi Filmibeat

Anupamaa: काव्या से नहीं बर्दाश्त होंगी माया की हरकतें, रो-रोकर खोलेगी अनुपमा की सौतन की पोल

Anupamaa Spoiler Alert: मशहूर शो 'अनुपमा' में इस वक्त माया को लेकर काफी बवाल है। काव्या माया की हकीकत जानती है और वो सबकुछ देख रही है।

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों खूब धमाल चल रहा है। माया के घर पर आने से अनुज और अनुपमा के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं और हाल ही में माया ने अनुज को किस तक कर लिया था, जिसके बाद से ही अनुज के मन में गिल्ट आ गया है और माया को लगने लगा है कि अनुज उसे चाहने लगा है। शाह हाउस में शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं और काव्या लगातार माया की हरकतों पर नजर रखे हुए है और वो माया में खुद की झलक देख रही है कि जैसे काव्या ने वनराज को छीना, वैसे ही माया अनुज को छीनना चाह रही है।

काव्या देखेगी माया की हरकत
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शिवरात्रि की पूजा के दौरान माया अनुज और अनुपमा के पीछे ही बैठी होगी। जब श्रृंगार की बारी आएगी तो सभी पति अपनी पत्नी को कंगन पहनाएंगे और माया अनुज के कपड़े से धागा निकालकर उसे अपने हाथ में श्रृंगार के रूप में बांध लेगी और यह देखकर काव्या हैरान रह जाएगी। फिर जब बात पूजा की आएगी तो अनुज को हल्का सा छूकर वो पूजा को संपन्न करवाएगी और यह सब देखकर काव्या को अपने पुराने दिन याद आ जाएंगे, उसे माया अपनी झलक नजर आएगी लेकिन वो फिर भी कुछ नहीं बोलती, लेकिन अनुपमा को एहसास हो जाता है कि कुछ तो गड़बड़ जरूर है।

काव्या का फूटेगा गुस्सा
शिवरात्रि के मौके पर जब सब नाच रहे होंगे तो माया जाकर अनुज के पैरों पर गिर जाती है और फूल चढ़ाने लग जाती है। बस यही देखकर काव्या के सब्र का बांध टूट जाता है और वह चिल्लाकर कहती है "बस करो माया। तुम्हें क्या लग रहा है कि तुम्हारी हरकतें कोई देख नहीं रहा। लेकिन मेरी निगाहें तुमपर ही थीं।" काव्या को इस तरह माया पर बरसते हुए देखकर अनुपमा उससे मामले के बारे में पूछती है तो काव्या रोते हुए अनुपमा के गले लग जाती है और बताती है, "ये वही कर रही है जो कभी मैंने तुम्हारे साथ किया था।" अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा माया को अपने घर से जाने को कहेंगे लेकिन वो अपने साथ छोटी को भी लेकर जाने की बात कहेगी और यह सुनकर दोनों के चेहरे की हवाइयां उड़ जाएगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X