Anupamaa की मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश करेगा वनराज, अनुज के खिलाफ भरेगा जहर

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इस वक्त काफी इमोशनल मोड़ देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ अनुज घर छोड़कर जा चुका है तो दूसरी तरफ अनुपमा भी अनुज को तलाशने निकल चुकी है। घरवाले सभी परेशान हैं। अनुपमा के साथ यह सब होता देख बापूजी भी अपना सुध-बुध खो बैठेंगे और रोने लगेंगे। उधर धीरज, देविका, समर और डिंपी लगातार अनुज और अनुपमा को ढूंढ़ने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
तोषू खुद को मानेगा जिम्मेदार
सारे हालातों के लिए पारितोष खुद को जिम्मेदार ठहराएगा। इस पर बापूजी कहेंगे कि अनुपमा के घर टूटने की वजह पूरा शाह परिवार है। इस पर वनराज कहेगा कि उन लोगों से अपना रिश्ता संभाला नहीं गया तो अब दोष हमारे सिर पर डाला जा रहा है। इस पर किंजल और काव्या वनराज की बात का जवाब देंगी। किंजल भी अनुपमा के टूटते रिश्ते को लेकर खुद को जिम्मेदार ठहराएगी। बापूजी कहेंगे कि हम सबने मिलकर अनुपमा का घर तोड़ दिया है।
पाखी और अधिक के बीच होगी लड़ाई
अनुपमा के जाने के बाद बरखा के बिजनेस टेकओवर करने की बात को लेकर पाखी परेशान है और अपने पति अधिक को ताने मार रही है। अधिक उसे समझाने की कोशिश करता है लेकिन पाखी उसे बरखा की गलतियां सुनाती है तो अधिक उससे लड़ पड़ता है और कहता है कि अनुज और अनुपमा के जाने के बाद ऑफिस बंद नहीं किया जा सकता। वो कहेगा कि अभी पैसा ज्यादा इंपोर्टेंट है और कंपनी चलाने के लिए उसके जीजाजी को उसकी जरूरत है तो वो इस घर में रुकेगा।
अनुपमा को फुसलाने की कोशिश करेगा वनराज
दूसरी तरफ वनराज को अनुपमा की कही हुई बातें याद आएंगी जिसमें वो ये कहती है कि अनुज वनराज की तरह नहीं है। यही नहीं, वनराज अनुपमा के अकेले पड़ जाने का फायदा उठाना चाहता है और उसे ढूंढ़ने निकल पड़ता है। दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा एक ही मंदिर में पहुंच जाते हैं लेकिन एक-दूसरे को देख नहीं पाते और तभी वहां पर वनराज आ जाता है और वो कहता है कि यह तो होना ही था और साथ ही में यह भी कहेगा कि उसने अनुपमा को आगाह किया था कि वो अनुज पर भरोसा ना करे। वनराज अनुपमा को अनुज के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज अनुपमा से कहेगा कि वो उसे अपने घर ले जाने के लिए आया है लेकिन अनुपमा मना कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications