Anupamaa: बेटी के गम में बेसुध हुआ अनुज, 26 साल का प्यार भुलाकर लेगा अब अनुपमा से तलाक

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि छोटी के जाने के गम में अनुज अपना दिमागी संतुलन खो बैठा है और वो अनुपमा को बात-बात पर सुना रहा है। यहां तक कि होली के मौके पर भी अनुज ने अनुपमा के साथ बदतमीजी की है और उसे सबके सामने उल्टा सीधा सुनाया है। आज के एपिसोड में दोनों के रिश्तों पर आंच आने वाली है।

अनुपमा को कोसेगा अनुज
होली मनाने के बाद जब दोनों घर आते हैं तो अनुपमा अनुज से कहेगी कि उसके मन में जो है वो कह दे। अगर बात मन में रह जाएगी तो बढ़ जाएगी। अनुपमा अनुज को दिल से सबकुछ बाहर निकालने के लिए कहती है। अनुपमा यह भी कहेगी कि वो कैसे विश्वास दिलाए कि छोटी के जाने का उसे भी उतना ही गम है, जितना कि अनुज को है। अनुज कहेगा कि दर्द चेहरे पर नजर आता है लेकिन उसे अनुपमा के चेहरे पर हंसी दिखी।

अनुपमा की बातों को झूठा कहेगा अनुज

अनुपमा की बातों को झूठा कहेगा अनुज

अनुपमा अनुज को लाख समझाने की कोशिश करती है। वो कहती है कि वो जब चाहे छोटी से मिल सकते हैं, बात कर सकते हैं। वो हमारे पास आ सकती है रहने के लिए। अनुपमा अनुज को थोड़ा और इंतजार करने को कहती है। लेकिन इन सबके बदले अनुज कहेगा कि वो दर्द के साथ जी सकता है लेकिन झूठे वादे और झूठे दिलासे के साथ नहीं जी सकता।

अनुज कहेगा उसे कोई नहीं चाहिए

अनुज कहेगा उसे कोई नहीं चाहिए

अनुज अनुपमा से कहेगा कि उसने छोटी को इस घर में रखने के लिए कुछ करना चाहिए था लेकिन ना उसने कुछ किया ना अनुज को कुछ करने दिया। अनुज कहेगा कि उसकी वजह से ही छोटी उससे दूर हो गई है। अनुज कहेगा कि छोटी के जाने के बाद अब उसके दिल में कुछ बचा नहीं है। अनुज कहेगा कि उसके दिल में एक अजीब सा खालीपन है जो कोई नहीं भर सकता, वो भी नहीं भर सकती। अनुज गुस्से में कहेगा कि उसे कोई नहीं चाहिए, अनुपमा भी नहीं।

रिश्ता तोड़ने की बात कहेगा अनुज

रिश्ता तोड़ने की बात कहेगा अनुज

अनुज गुस्से में कहेगा कि वो चाहकर भी उससे नफरत तो नहीं कर सकता लेकिन अब उसके दिल में प्यार है या नहीं ये उसे नहीं पता। अनुज कहेगा कि वो जब भी अनुपमा की तरफ देखता है तो उसे बस उसकी हार और जाती हुई बच्ची नजर आती है। अनुज कहेगा कि मुझे हर चीज से घुटन होती है, इस पर अनुपमा कहेगी कि हमारे रिश्ते से भी तो इस पर अनुज कहेगा कि उसका रिश्ता सिर्फ दर्द से है और जब रिश्ते में कुछ बचा ही नहीं है तो वो इस रिश्ते में रहकर क्या करेगी और यह सुनकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अनुज कहेगा कि अब हमारे बीच बस नाम का रिश्ता है अनुपमा और इस नाम के रिश्ते में वो रहना नहीं चाहता।

देविका का फूटेगा गुस्सा

देविका का फूटेगा गुस्सा

यह सब सुनकर देविका का गुस्सा अनुज पर फूट पड़ता है। देविका कहेगी कि छोटी अपनी मर्जी से माया के साथ गई है और अगर वो लोग जबरदस्ती उसे रोकते तो माया कोर्ट चली जाती। सब लोग अनुज पर गुस्सा करने लग जाते हैं। देविका अनु की सारी कुर्बानियों को याद दिलवाएगी और कहेगी कि अनुपमा को भी छोटी के जाने का गम है लेकिन वो रो नहीं सकती। अपना दुख भूलकर वो अनुज का गुस्सा सहन कर रही है। देविका यह तक कह देगी कि अनुज में और वनराज में कोई फर्क नहीं है। यह सब सुनकर अनुज देविका पर भी भड़क जाता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज घर छोड़कर जाने की कोशिश करता है और अनुपमा उसे मनाने की कोशिश करती है।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X