Anupamaa: अनुपमा को जिंदगी से निकालने की फिराक में है अनुज, एक झटके में तोड़ेगा सारे रिश्ते

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि अनुज के गुस्से का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वो अनुपमा को खूब जली-कटी सुनाने वाला है और यह सब सुनकर अनुपमा का आत्मसम्मान बिखरने वाला है।

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में इस वक्त अनुज और अनुपमा के बीच तकरार जारी है। छोटी अनु घर छोड़कर माया के साथ जा चुकी है और अनुज ये गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। अनुपमा उसे समझाने की कोशिश तो कर रही है लेकिन उसकी सारी कोशिशें नाकाम हो रही हैं और आज के एपिसोड में तो अनुज अनुपमा को काफी बुरा-भला सुनाने वाला है।

गुस्स में लाल होगा अनुज
अनुपमा में आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गम में डूबे अनुज को दुख से बाहर निकालने के लिए वो उसे समझाने की कोशिश करेगी। अनुज बार-बार मना करेगा कि उसे अनुपमा से बात नहीं करनी लेकिन अनुपमा उसे कहेगी कि उसे बात करनी है और बार-बार मजबूर करने पर अनुज के गुस्से का गुबार फूट पड़ेगा, वो सामान उठा-उठाकर फेंकने लग जाएगा। वो गुस्से में पहली बार अपनी पत्नी को अनुपमा कहकर बुलाएगा। अनुज यह तक कह देगा कि उसे अनुपमा के साथ रहकर सांस नहीं आ रही है क्योंकि अनुपमा ने उसकी छोटी को यूं ही जाने दिया।

धीरज और देविका की होगी एंट्री
अनुज गुस्से में कहेगा कि अनुपमा ने खुद को अनुज से कोसों दूर कर दिया है और अब वो अनुपमा की शक्ल तक देखना नहीं चाहता, क्योंकि अनुपमा उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी हार की वजह बन गई है। अनुपमा पूछेगी कि अनुज को उस पर विश्वास तो है तो इस पर अनुज कहेगा कि उसका भरोसा टूट चुका है। दोनों की इस गहमा गहमी के बीच अनुपमा की पक्की सहेली देविका और अनुज का सबसे अच्छा दोस्त धीरज की एंट्री होती है और अनुपमा देविका के गले लगकर फूट-फूटकर रोती है। धीरज अनुज को समझाने की कोशिश करेगा।

धीरज और देविका की शादी
अनुज से इतना सुनने के बाद भी अनुपमा हिम्मत नहीं हारी है और उसने ठानी है कि वो अपने अनुज को संभालेगी। अनुपमा देविका से मदद मांगेगी। उधर धीरज भी अनुज को संभालने की कोशिश करेगा और कहेगा कि वो होली पर शादी की खुशखबरी देने आएंगे। धीरज बताएगा कि वो और देविका जल्द ही शादी करने वाले हैं। अनुज का गुस्सा थोड़ा शांत होता है और वो अपने दोस्त को बधाई देता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज चाहकर भी अनुपमा को माफ नहीं कर पा रहा है।

Read more about: anupamaa anupamaa spoiler alert
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X