..................... Anupamaa Spoiler Alert Anupama 17 March Episode Anupama Upcoming Twist 17 March - Hindi Filmibeat

Anupamaa: माया के साथ जाने से इंकार कर देगी छोटी, धरे के धरे रह जाएंगे माया के सारे अरमान

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आप देखेंगे कि अनुज और अनुपमा किसी भी हाल में छोटी को खुद से दूर नहीं जाने देना चाहते, लेकि छोटी की खुशी के लिए ये फैसला लेना पड़ रहा है।

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज अपने दिल पर पत्थर रखकर छोटी अनु को खुद से दूर जाने की इजाजत दे देगा। लेकिन वो मन ही मन घुट रहा है और वो किसी भी हाल में छोटी को खुद से दूर नहीं जाने देना चाहता। आज के एपिसोड में आप देखेंगे सभी घरवाले छोटी के साथ खेल रहे होंगे और मस्ती कर रहे होंगे तभी माया सब चीजों को रुकवा देती है और कहती है कि उसकी फ्लाइट का वक्त हो रहा है और उसे जाना होगा। यह सुनकर छोटी अनुज और अनुपमा से कहेगी कि क्या वो उसे बाहर तक छोड़ने जाएंगे।

अनुपमा खुली आंख से देखेगी सपना
छोटी अनु जाते-जाते मंदिर में दिया जलाएगी और कहेगी कि ये दिया हमेशा जलाकर रखना और समझ लेना कि ये मैं हूं। तभी छोटी जाने से मना कर देगी और माया उसे खुद के साथ जाने के लिए कहती है। माया छोटी को लालच देगी कि वो उसकी सारी ख्वाहिशें पूरी करेगी। अनुपमा भी छोटी को ले जाने से मना कर देगी। माया भी राजी हो जाती है पर यह सब अनुपमा का सिर्फ एक ख्वाब ही होता है और असल में छोटी माया के साथ जाने को तैयार होती है। अनुपमा छोटी को अपनी गोद में बिठाकर कार में बैठाती है।

माया देगी धमकी
माया जाते-जाते अनुज और अनुपमा को कहेगी कि वो इस गलतफहमी में ना रहें कि वो इस घर में दोबारा आएगी। वो कहेगी कि वो अपनी बेटी को इतना प्यार देगी कि वो इस घर में दोबारा आने के बारे में सोचेगी भी नहीं। अनुज और अनुपमा छोटी के जाने के बाद टूट से जाते हैं। अनुज की हालत खराब हो गई है और वो छोटी के खिलौनों के साथ कमरे में दुख मना रहा है और अनुज को ऐसे देखकर अनुपमा का भी बुरा हाल होता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अपना सारा गुस्सा अनुपमा पर निकाल देगा।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X