Anupamaa: मम्मी पापा की शादी बचाने को 'छोटी' देगी बड़ा बलिदान, अनुपमा को छोड़ थामेगी माया का हाथ
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में छोटी अनु अपने मम्मी-पापा से मिलेगी और ऐसी बात का खुलास करेगी, जिसके बारे में जानकर अनुपमा हैरान हो जाएगी। मम्मी पापा की खुशी के लिए वो माया के साथ जाने को तैयार हो जाएगी।

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि माया चोरी छिपे अपनी बेटी को अनुज और अनुपमा से दूर लेकर जा चुकी है। अनुज और अनुपमा की मिन्नतें सुनने के बाद आखिरकार माया अनु को आखिरी बार उनके पास लाने के लिए तैयार हो जाती है। माया से जब सब सवाल करते हैं कि उसने ऐसा क्यों किया तो वो उल्टे अनुपमा की ममता पर ही सवाल उठा देती है और अनुज बस चुपचाप देखता रहता है।
माया अनुपमा पर कसेगी तंज
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वो भले ही अनुपमा की तरह अच्छी मां ना हो लेकिन उसकी ममता अनुपमा की तरह बंटी नहीं है और अपना सारा दुलार सिर्फ अपनी बेटी को ही देगी। इसपर, बापूजी कहेंगे कि ऐसा लीला की वजह से हुआ और वो हाथ जोड़कर कहेंगे कि ऐसा अब नहीं होगा। शाह परिवार के बाकी लोग भी कहेंगे कि वो अपनी मुसबीतें खुद देख लेंगे लेकिन इसके लिए छोटी को अनुपमा से दूर ना किया जाए। माया कहेगी कि वो नहीं चाहती कि उसकी बेटी दूसरी अनुपमा बने और इस बात से अनुज को अपनी कही हुई बात याद आ जाती है।

अनुपमा को जिम्मेदार ठहराएगी माया
अनुज छोटी को हमारी बेटी कहेगा तो माया कहेगी कि वो मेरी बेटी है। बरखा कहेगी कि माया ने छोटी को बहलाया है तो इस पर माया कहेगी कि तो अनुपमा बहला लेती लेकिन उसके पास तो ये करने का भी समय नहीं था। अंकुश कहेगा कि वो हार नहीं मानेंगे तो इस पर माया कहेगी कि अगर उन्हें कोर्ट जाना तो जाए। इसपर, अनुपमा कहेगी कि वो नहीं चाहती कि छोटी का बचपन कोर्ट-कचहरी के चक्करों में जाए।

अनु से बात करने जाएंगे अनुज अनुपमा
अनुज कहेगा कि वो अपनी बेटी से बात करने जा रहा है। लेकिन माया कहेगी कि अनुज उसकी मौजूदगी में ही छोटी से बात कर सकता है ताकि वो उसे फुसला ना सके। इसपर,अनुज कहेगा कि वो माया की तरह अनु को नहीं फुसलाएगा और माया इस बात पर चुप हो जाती है, तब सभी घरवालों को पता लग जाता है कि उसने छोटी को बहकाया है। अनुज अनुपमा छोटी से बात करने चले ही जाते हैं।

अपनी कुर्बानी देगी छोटी
अनुपमा अपनी बेटी अनु से माफी मांगेगी। लेकिन इस पर छोटी कहेगी कि वो माया से प्यार करती है लेकिन वो अपनी मम्मी और पापा को ज्यादा प्यार करती है। उसे उन दोनों के साथ ज्यादा अच्छा लगता है लेकिन वो माया के साथ जाएगी। वो कहेगी कि माया अकेली है और उनके पास कोई भी नहीं है। छोटी यह भी कहेगी कि उसे पता है कि उसकी वजह से अनुज अनुपमा के बीच झगड़े होते हैं और अगर वो माया के साथ नहीं गई तो वो अनुज और अनुपमा के बीच और झगड़े करवाएगी और उसे साथ ले जाने के लिए माया अनुज अनुपमा को परेशान करेगी वो कहेगी कि उसकी वजह से कभी भी अनुज अनुपमा झगड़ा ना करें और वो रोकर कहेगी कि वो उसे जाने दे और वो पापा को मना ले कि वो उसे जाने दे।

अनुज करेगा छोटी से बिनती
माया अनुज अनुपमा को देखने के लिए जाने लगती है और इस पर सभी घरवाले उसे रोक लेंगे। दूसरी तरफ अनुज छोटी से कहेगा कि वो उसके बिना नहीं रह पाएगा, वो कहेगा कि वो दुनिया के सबसे अच्छे मम्मी-पापा बनकर दिखाएंगे। अनु कहेगी कि सबको बहुत मिस करेगी और वो सबसे मिलने आती रहेगी। वो कहेगी कि माया अकेली है इसलि वो जा रही है और इसपर अनुज कहेगा कि अगर उसकी बेटी उसके साथ नहीं है तो किसी के होने नहीं होने से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। अनुज छोटी से कहेगा कि वो माया से बात करे और कहे कि उसे अपने मम्मी पापा के साथ रहना है।


Click it and Unblock the Notifications