Anupamaa: अनुपमा को खूब खरी-खोटी सुनाएगा अनुज, पहली शादी के बच्चों को लेकर देगा ताना
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि दुख में डूबा अनुज अपनी ही बीवी यानी अनुपमा को खूब सुनाएगा। वो किसी भी हाल में छोटी को जाने नहीं देना चाहता लेकिन अनुपमा ने छोटी को आखिरी बार बुलाया है।

Anupamaa Spoiler Alert: 'अनुपमा' में इन दिनों अनुज और अनुपमा की जिंदगी में भूचाल आया हुआ है। माया अपनी साजिशों में कामयाब हो गई है और वो चुपके से छोटी अनु को अपने साथ लेकर जा चुकी है। अनुपमा के बर्थडे वाले दिन ही माया ने यह चाल चली है और उसने भी छोटी अनु को बहला-फुसला भी लिया है।
अनुज का गुस्सा सातवें आसमान पर
टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि अनुज को यकीन ही नहीं होगा कि वो छोटी को आखिरी बार देखेगा वो अनुपमा को सुनाएगा, उसे बरखा और अंकुश समझाने की कोशिश करेंगे। अनुपमा अनुज को संभालने की कोशिश करेगी और साथ ही समझाएगी कि कानूनन छोटी पर माया का ही अधिकार है। लेकिन अनुज इतने गुस्से में होता है कि उसे अनुपमा की बातें समझ नहीं आएंगी और वो किसी भी हाल में छोटी को नहीं जाने देना चाहता।

अनुपमा को खरी-खोटी सुनाएगा अनुज
अनुज अनुपमा से पूछेगा कि क्या उसे जरा भी दर्द नहीं हो रहा तो इस पर अनुपमा अपनी सफाई देगी तो गुस्से में अनुज बाप के दर्द के बारे में बात करेगा। गुस्से में अनुज अनुपमा से यह तक कह देगा कि उसे छोटी के जाने का दर्द इसलिए नहीं है क्योंकि उसके तीन बच्चे है और इन तीनों में वो उलझी रहती है, उन्हें कुछ भी होता है तो वो दौड़कर वहां चली जाती है। यह सुनकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

अनुपमा से रूठ जाएगा अनुज
अनुज गुस्से में कहेगा कि वो उसकी इकलौती बेटी है और वो भी उससे दूर जा रही है। अनुज अनुपमा से कहेगा कि उसके पास तो दोनों परिवार है और सब उनसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उसका क्या। अनुज कहेगा कि वो अपनी बेटी को वापस लाकर ही रहेगा और वो फिर वहां से चला जाएगा।

काव्या खुद को ठहराएगी जिम्मेदार
दूसरी तरफ काव्या अनुज और अनुपमा की जिंदगी में आई मुसीबतों का कारण खुद को ठहराएगी और किंजल उसे समझाने की कोशिश करेगी। तभी काव्या को पता चलेगा कि अनुज और अनुपमा की लड़ाई हो गई है और यह जानकर वो और भी ज्यादा सदमे में आ जाएगी।

अनुज को समझाएगी अनुपमा
गुस्साए अनुज को अनुपमा समझाने की कोशिश करेगी। वो कहेगी कि उसने जो मौका मांगा है वो छोटी से मिलने का आखिरी मौका नहीं है बल्कि छोटी को पाने का आखिरी मौका है। अनुज कहेगा कि उसे जो करना है वो करे, उसे बस अपनी बेटी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications