Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के बाद वनराज को सुनाएगी डिंपी, अनुज को पत्नी के खिलाफ भड़काएगी बरखा

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा की अनुज के जाने के बाद अनुपमा आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। डिंपी ने अपना असली रूप दिखा दिया है और अनुपमा से उसकी अकैडमी छीन ली है लेकिन इससे अनुपमा की उड़ान नहीं रुकी है।
अनुपमा की नई शुरुआत
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपने घर आती है तो वो कहती है कि वो अपनी फिर से नई शुरुआत करेगी और वो अपनी मां और भाई को पोस्टर दिखाती है। अनुपमा की मां और भाई काफी खुश हो जाते हैं और अनुपमा की नई शुरुआत में उसका साथ देते हैं और अनुपमा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है।
बरखा चलेगी चाल
दूसरी तरफ अनुज वनराज की बातें सुनकर गुस्से से लाल हो गया है और उसे समझाने के लिए देविका आती है। अनुज को इस बात से दिक्कत है कि अनुपमा मूव ऑन कर चुकी है। उधर अनुपमा को घर से बाहर निकालने के लिए बरखा अपनी चाल चल रही है ताकि अनुज और अनुपमा की वापसी ना हो सके।
शाह हाउस में बवाल करेगी डिंपी
शाह हाउस में पाखी ने बा और बापूजी को बता दिया है कि डिंपी ने अनुपमा से उसकी अकैडमी छीन ली है। यह सुनकर बा और बापूजी हैरान रह जाते हैं और बापूजी को गुस्सा भी आता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज समर को डांटेगा कि उसने ऐसा क्यों किया। वनराज नाराज होगा कि वो अकैडमी का नाम क्यों बदलना चाहता है। वनराज समर को डांट ही रहा होगा कि वहां पर डिंपी आ जाती है और चिल्लाने लग जाती है।


Click it and Unblock the Notifications