Anupamaa: अनुपमा से उसकी पहचान छीन लेगी डिंपी, अनुज के मन में जहर घोलेगा वनराज

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि अनुज और अनुपमा के अलग होने के बाद वनराज, माया और बरखा तीनों ही इन हालात का फायदा उठाना चाह रहे हैं। माया अनुज को पाना चाहती है और वनराज अनुपमा को। वहीं बरखा को अनुज की दौलत का लालच है।
अनिरुद्ध की बेइज्जती करेगी बा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि काव्या बा और बापूजी को कहेगी कि वनराज को कोई रोक नहीं रहा है। अनुज और अनुपमा के झगड़े के बीच मौका ढूंढ़ रहा है। इस पर बा काव्या को अनिरुद्ध को लेकर ताने देगी और तभी अनिरुद्ध वहां पहुंच जाएगा और बा बड़े प्यार से अनिरुद्ध की बेइज्जती करेगी।
डिंपी जताएगी अपना एहसान
दूसरी तरफ डिंपल इस बात से परेशान होगी कि सबलोग डांस अकैडमी में अपना हक जताने के लिए आ गए हैं। समर को एहसास होगा कि डिंपी को उसकी मम्मी के अकैडमी आने से परेशानी हो रही है। वो उसे समझाने की कोशिश करेगा। तभी तोषू अकाउंट्स की डिटेल पूछेगा तो डिंपी भड़क जाएगी और कहेगी ना हम चोर हैं और ना ही हमने कोई छेड़छाड़ की है और कहेगी कि वो अकेली ही सबकुछ करती है और वो बेइमान नहीं है।
डांस अकैडमी का नाम बदलने को कहेगी
अनुपमा को डिंपी के बर्ताव में कुछ गड़बड़ नजर आती है तो वो उससे पूछती है कि वो इतनी उखड़ी-उखड़ी क्यों है। डिंपी कहेगी कि पहले अनुपमा की वजह से बच्चे इस अकैडमी में आते थे लेकिन अब उसी की वजह से बहुत से पैरेंट्स अपने बच्चों को अकैडमी नहीं भेजना चाहते और उसे लगता है कि अकैडमी का नाम बदलने से सब ठीक हो जाएगा। ये जानकर अनुपमा को झटका लगेगा और कहेगी कि अकैडमी उसकी पहचान है। इस पर डिंपी कहेगी कि जिस नाम से नुकसान हो उसे बदल ही देना बेहतर होगा। धीरे-धीरे सबलोग डिंपी से लड़ने लग जाएंगे। डिंपी अपनी गलती मानने से इनकार कर देगी।
सबसे बदतमीजी करेगी डिंपी
डिंपी अपना पक्ष रखते हुए कहेगी कि उसे पता है कि अनुपमा के साथ बहुत बुरा हुआ है और उसकी निजी जिंदगी अगर ठीक नहीं चल रही है तो इसका मतलब ये नहीं कि अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को भी खराब कर लिया जाए। डिंपी कहेगी कि अकैडमी भले ही अनुपमा की हो लेकिन उसे मैनेज तो समर और उसने ही किया है। वो कहेगी कि अनुपमा का स्टाइल थोड़ा पुराना है और वो और समर थोड़े मॉडर्न हैं। डिंपी कहेगी कि जब अनुपमा अपनी जिंदगी में बिजी थी तो उसने बहुत मेहनत की और बहुत पापड़ बेले। इस पर पाखी कहेगी कि डिंपी यहां से जाए और अपनी दूसरी अकैडमी खोल ले। डिंपी कहेगी कि अगर डांस अकैडमी ना नाम नहीं बदला तो सब बर्बाद हो जाएगा।
अनुज को भड़काएगा वनराज
माया अनुज को शॉपिंग करवाने लाई है और जिस जगह पर अनुज शॉपिंग कर रहा होगा वहीं पर वनराज भी पहुंच जाएगा और जब वो अनुपमा के लिए साड़ी ले रहा होगा तभी वहां पर वनराज भी पहुंच जाएगा और वो वही साड़ी उठाएगा जो अनुज अनुपमा के लिए लेना चाहता है। वनराज कहेगा कि उसके चले आने के बाद अनुपमा उसे पागलों की तरह ढूंढ रही थी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपनी डांस अकैडमी की चाबी समर को दे देगी और दूसरी तरफ वनराज अनुज को भड़काएगा और कहेगा कि अनुपमा अब आगे बढ़ने लगी है और अब वो उसकी जिंदगी में वापस ना आए।


Click it and Unblock the Notifications