..................... Anupamaa Spoiler Alert Anuj will not tell truth to her wife anupamaa and maaya will try to get anuj - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अनुपमा से काली रात का सच छुपा ले जाएगा उसका पति, माया अनुज पर जताएगी हक

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों माया ने अनुज और अनुपमा की जिंदगी में कलेश मचाकर रखा हुआ है, दूसरी तरफ काव्या और वनराज का भी रिश्ता बुरे मोड़ पर आ गया है।

Anupamaa Spoiler Alert

Recommended Video

Anupama 1’st March Spoiler; Anuj Maya का सच जान Anupama के लिए रोई Kavya | FilmiBeat

Anupamaa Spoiler Alert: TRP की दुनिया में हमेशा राज करने वाला शो 'अनुपमा' में एक बार फिर से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाला मसाला डाला जा रहा है। एक तरफ वनराज अनुपमा की तरफ खींचा चला जा रहा है तो दूसरी तरफ माया भी अनुज को अपना बनाना चाहती है और हाल ही में माया ने अनुज को किसी भी कर लिया और इसके बाद से ही माया के दिल के तार बज उठे हैं और अब वो किसी भी हाल में अनुज को अपना बनाना चाहती है। दूसरी तरफ वनराज की बातें सुनकर काव्या ने भी अपने एक्स को शाह हाउस में बुला लिया है, जिसे देखकर वनराज का पारा हाई हो गया है और वो काव्या के कैरेक्टर पर ही उगंली उठाने लग जाता है।

काव्या खोलेगी वनराज की पोल
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज की हर बात का काव्या मुंहतोड़ जवाब देती है और साथ ही काव्या वो सारी बात भी बा और बापूजी को बता देगी जो उसने रात में अनुपमा से कही। वह बताएगी कि किस तरह वनराज ने अनुपमा के सामने बताया कि वो अपने रिश्ते से खुश नहीं है और वो अपनी पुरानी दुनिया वापस पाना चाहता है, लेकिन अनुपमा ने वनराज को सुना दिया। पूरा सच बताने के बाद काव्या के बाद काव्या कहेगी कि अब वो सिर्फ अपने बारे में ही सोचेगी। काव्या वनराज को स्वार्थी तक कह देगी क्योंकि वो अपनी खुशी के लिए अनुपमा को फिर से पाने की कोशिश कर रहा है।

अनुज पर हक जताएगी माया
दूसरी तरफ अनुज अनुपमा से माया संग किस वाली बात नहीं बताएगा और कह देगा कि छोटी ने चॉकलेट खाई थीं और वह बिना ब्रश किये सो गई थी। लेकिन अनुज को बुरा लगेगा कि उसने अनुपमा को सच क्यों नहीं बताया। अनुपमा अनुज के हाथ में चोट देखेगी तो उसमें माया की साड़ी का एक हिस्सा बंधा होगा तो वो अनुज से कहेगी कि उसने डॉक्टर को क्यों नहीं दिखाया, अनुज मना करेगा लेकिन माया उस पर हक जताने की कोशिश करेगी और यह देखकर अनुपमा को अजीब लगेगा। अनुपमा अनुज के आने पर बताएगी कि बच्चों की जिद की वजह से वो बापूजी के घर पर ही रुक गई थी और फिर वो वनराज की शिकायत लगाने लग जाती है और वनराज ने जो-जो कहा, वो सब अनुज को बता देती है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X