Anupamaa: अनुज को होगा अपने किए पर पछतावा, जिंदगी और मौत की जंग लड़ेगा तोषू

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में छोटी अनु के लिए माया और अनुपमा में जंग हो रही है। लेकिन इस बीच अनुपमा भी माया का पूरा ख्याल रख रही है। छोटी अनु के बर्थडे पर माया ने बीते कल से पर्दा उठाया और यह जानकर सब के सब काफी हैरान रह गए। माया ने बताया कि कैसे उसने जिससे प्यार किया, उसी ने ही उसे धोखा देकर बेच दिया और फिर सालों तक वो नर्क की अग्नि में जलती रही। उसे खुद से छोटी अनु को दूर करना पड़ा क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि वो भी वो नर्क भुगते जो उसने भुगता है।
अनुज को होगा पछतावा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि माया की कहानी सुनकर सब उसे इंस्पीरेशन कहेंगे। सब लोग उसकी कहानी से प्रेरित होंगे और उसकी हिम्मत की दाद देंगे। अनुपमा भी माया का सच जानकर उसे गले लगाएगी और सांत्वना देगी। लेकिन बातों ही बातों में माया यह भी साफ कर देगी कि वो अपनी बेटी को लेकर जाएगी और अनुपमा-अनुज इस बात से परेशान हो जाएंगे। अनुज को अपने किए पर पछतावा होगा और कहेगा कि अब वो माया को जज नहीं करेगा और उसे माया के साथ ढंग का बर्ताव करना चाहिए था। लेकिन वो किसी भी हाल में अपनी बेटी को माया का नहीं होने देगा और वो अपनी बेटी के लिए जंग लड़ेगा और अनुपमा भी उसका साथ देती है और कहेगी वो भी अपनी छोटी अनु को खुद से दूर नहीं जाने देगी।
पारितोष की जान खतरे में
दूसरी तरफ शाह परिवार में तोषू ने नाक में दम करके रखा हुआ है। तोषू ने बापूजी के कारखाने के पेपर्स वकील को दिए हैं ताकि वो उसमें अपना नाम जोड़ सके और यह बात जानकर वनराज के गुस्से का पारा काफी हाई हो जाएगा। तोषू गुस्से में सभी घरवालों को बुरा-भला कहेगा और बदले में वनराज उसे घर से निकल जाने को कहेगा। घर से बाहर आने के बाद तोषू गुस्से में चिल्लाएगा और तभी वो जमीन पर गिर पड़ेगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तोषू हॉस्पिटल में एडमिट है और जिंदगी के लिए अपनी जंग लड़ रहा है, वहां अनुपमा भी आती है और तोषू की ऐसी हालत देख वो परेशान हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications