Anupamaa: बेटी के लिए अनुपमा को छोड़ माया को चुनेगा अनुज, पहली पत्नी से दोबारा शादी करने को तैयार वनराज

Anupamaa Spoiler Alert

Recommended Video

Anupama Actress Tassnim Sheikh Aka Rakhi कहेंगी Show को अलविदा ? Latest Interview में बताया सच

Anupamaa Spoiler Alert: TRP लिस्ट में हमेशा अव्वल नंबर पर रहने वाले सीरियल 'अनुपमा' में इस वक्त काफी ज्यादा परेशानियां दिखा रखी हैं। एक तरफ अनुपमा का बेटा पारितोष को लकवा मार गया है और दूसरी तरफ अनुपमा के पति को माया अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रही है। हर तरफ अनुपमा को काफी परेशानी हो रही है। वो तय नहीं कर पा रही है कि वो शाह परिवार पर ध्यान दे या अपने कपाड़िया परिवार पर। एक तरफ बा बार-बार अनुपमा को शाह हाउस की ओर खींचती है तो दूसरी तरफ अनुज के इमोशनल ब्लैकमेल करने की वजह से अनुपमा को गिल्ट हो रहा है कि वो अपने परिवार के साथ समय नहीं बिता पा रही है।

माया का साथ चुनेगा अनुज
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शाह हाउस को छोड़कर अनुपमा अपने घर तो वापस आ जाती है लेकिन बा उसका पीछा नहीं छोड़ती है। वो बार-बार अनुपमा को कॉल करती है। छोटी अनु आज पिकनिक पर जाने की बात कहेगी और अनुपमा उसके साथ जाने का वादा भी कर देगी लेकिन अनुज उसे छोटी अनु के साथ पिकनिक जाने के लिए मना कर देगा। इस बात को माया अपने लिए मौके की तरह मानकर बीच में बोल पड़ती है कि वो भी अनुज के साथ जाएगी छोटी अनु की पिकनिक पर और इस बात के लिए अनुज मान जाता है। यह सुनकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है उसे अब उसकी शादीशुदा जिंदगी पर खतरा मंडराता हुआ दिख रहा है।

वनराज की दबी हुई ख्वाहिश
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि छोटी अनु के संग पिकनिक पर माया का डांस देखकर अनुज मोहित हो जाएगा। दूसरी तरफ वनराज कहेगा कि तुम्हारे यहां आने से मुझे बहुत सुकून मिलता है, बार-बार मेरा दिल कहता है कि मेरा वो खुशहाल घर मुझे वापिस मिल जाए और यह सुनकर अनुपमा गुस्से से तिलमिला जाएगी और कहेगी कि वो अपनी शादी से बेहद खुश है और वो इस तरह की बात बिलकुल भी ना करे। आगे प्रीकैप में यह भी दिखाया जाता है कि माया अनुज का हाथ पकड़कर चलने लग जाती है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X