Anupamaa: छोटी अनु को माया का देने का फैसला करेगा अनुज, अनुपमा की दूसरी शादी भी होगी बर्बाद!

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि किंजल अनुपमा से अपनी मजबूरियों के बारे में बताएगी, कहेगी कि बा ये बात क्यों नहीं समझती है कि अगर वो तोषू को छोड़कर काम पर जा रही है तो वो सेलफिश नहीं है। अनुपमा बड़े प्यार से किंजल का हौंसला बढ़ाएगी और कहेगी कि बा को ये तो दिखता है कि तू बाहर जाकर नौकरी करती है लेकिन उन्हें यह नहीं दिखता कि इतना सबकुछ होने के बाद भी तु इस घर में तोषू के लिए रुकी है। अनुपमा कहेगी कि हम तोषू के लिए सबकुछ करेंगे लेकिन हम अपने लिए भी जीना नहीं छोड़ेंगे और वो मेल नर्स को बुलाने की बात कहेगी।
किंजल और काव्या को समझाएगी अनुपमा
दूसरी तरफ, अनुज अपनी बेटी छोटी अनु के साथ खेल रहा होगा। जब अनु अनुज को किंग और माया को क्वीन कहेगी तो उसके चेहरे पर एक खुशी झलक पड़ेगी। अनुपमा से काव्या अपने दिल की बात रखेगी और वो कहेगी कि उसने बहुत कोशिश की अच्छी बहू बनने की लेकिन वो कभी खुश नहीं हो पाए। अनुपमा कहेगी कि सब यह बात अच्छे से जानते हैं कि तुमने अपने अपने आपको इस घर के लिए कितना बदला है और वो जानती है कि काव्या उसके बच्चों से भी बहुत प्यार करती है। बा-बापूजी और बच्चों का बहुत ख्याल रखती हो। इस पर, काव्या कहेगी की वनराज की वजह से उसके हाथ से मॉडलिंग असाइनमेंट निकल गया और अब उसे शुरू से ही शुरू करना होगा। अनुपमा कहेगी कि शाह हाउस को कामन करने वाली बहुओं की आदत नहीं है पर उन्हें डालनी पड़ेगी।
माया रखेगी अनु का ख्याल
अनुपमा छोटी अनु और अनुज के लिए खाने का सामान भेजेगी। दोनों को बड़े चाव से वो खाना खाते देख माया को अच्छा नहीं लगेगा। अनुपमा शाह हाउस में सबको इकट्ठा करेगी कुछ बात करने के लिए और वो बताएगी कि उसने मेल नर्स को बुला लिया है और इस पर बा अपनी नाराजगी जाहिर करेगी लेकिन अनुपमा के कहने पर वो एक दिन के लिए मेल नर्स को बुलाने के लिए तैयार हो जाएगी। अनुज और छोटी अनु मिलकर अनुपमा को वीडियो कॉल करेंगे और छोटी अनु और अनुज के पीछे माया भी आकर खड़ी हो जाएगी और अनुपमा को यह देखकर अच्छा नहीं लगेगा। दूसरी तरफ, शाह परिवार वाले उसे वीडियो कॉल पर ही रोकने लगेंगे और दूसरी तरफ माया जान-बूझकर छोटी अनु का ख्याल रखने की एक्टिंग करेगी और अनुज माया की इस हरकत से काफी इरिटेट दिखेगा।
अनुपमा की जिंदगी में आएगा तूफान
अनुपमा कहेगी कि तोषू का ख्याल रखने के लिए कौन-कौन अपनी कौन सी जिम्मेदारी निभाएगा इसकी लिस्ट उसने तैयार कर ली है। सबकुछ मैनेज करने के बात अनुपमा कहेगी कि वो अपने घर वापस जा रही है और ये बात सुनकर बा उसे जाने से मना करेगी। उधर छोटी अनु अनुपमा को मिस करेगी इस पर माया उसे संभालने की कोशिश करेगी। अनुपमा के बा पर रोकने को लेकर वो उन्हें समझाती है कि उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी उसके पति, उसकी बेटी और उसका परिवार है। अनुपमा कहेगी कि उसका कपाड़िया परिवार इस घर की सारी मजबूरियों को समझता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो यहीं पर बस जाए। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि माया के बनाए हुए केक को अनुज अनुपमा और छोटी अनु काटेंगे और ये देखकर माया जल-भुन जाएगी। अनुपमा उस वक्त हैरान रह जाएगी जब अनुज कहेगा कि छोटी अनु को माया के साथ जाने देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











