Anupamaa: बच्ची के लिए माया के सामने हाथ फैलाएगी अनुपमा, छोटी के बदले अनुज का करेगी सौदा

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि माया छोटी अनु को ले जा चुकी है और छोटी अपने मम्मी-पापा को देखने के लिए फोन करती है और उसे सामने देखकर अनुज और अनुपमा काफी इमोशनल हो जाएंगे।

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि छोटी अनु माया के साथ चली गई है और वो कहती है कि वो कुछ दिन माया के साथ ही रहेगी और वो अनुज अनुपमा को अपना ख्याल रखने के लिए बोलेगी और कहेगी कि वो बहुत खुश है। अनुज अनुपमा माया से बात करने को कहेंगे और अनुज गुस्से में माया से कहेगा कि वो उसकी बेटी को उससे चुराकर ले गई है और अब वो उसे बर्बाद करके रख देगा। माया कहेगी कि वो उसी की बेटी है और उसे छोटी को लेकर जाना ही था वो चाहे तो कानूनी तौर पर कोशिश करके देख ले। माया कहेगी कि उसकी बेटी उसके साथ ही खुश है।

अनुज हाथ जोड़कर माया से करेगा बिनती
माया अपनी बात रखते हुए कहेगी कि अनुज और अनुपमा के पास सबकुछ है लेकिन उसके पास कुछ भी नहीं है। वो अपनी बेटी के पास होते हुए भी बेटी के पास नहीं थी और अगर वो कानूनी रास्ता अपनाती तो पहले दिन ही वो अपनी बेटी को सबसे दूर लेकर जा सकती थी। माया कहती है कि सबको सबकुछ नहीं मिलता है और उसे भी अनुज नहीं मिला तो अनुज को भी उसकी बच्ची नहीं मिल पाएगी। अनुज माया से कहेगा कि वो वापस छोटी को लेकर आ जाए और मिलजुलकर कुछ तरीका निकालने की कोशिश करते हैं। अनुज माया के सामने हाथ जोड़कर छोटी को मांगता है, लेकिन माया नहीं सुनती है। अनुज के परिवारवाले माया को सुनाने लग जाते हैं।

अनुपमा भी रो-रोकर माया से करेगी दरख्वास्त
अंकु्श माया को पुलिस स्टेशन में कंपलेंट करने की धमकी देता है इसपर माया कहती है कि अपनी बेटी को मर्जी से ले जाने को किडनैपिंग नहीं कहते हैं। अनुपमा भी माया के सामने बिलखती है। कहती है कि उसे इस घर में हमेशा सम्मान दिया लेकिन उसने बदले में क्या किया, वो चुपके से क्यों उसकी बच्ची को लेकर गई। अनुपमा कहेगी कि छोटी अपने मम्मी पापा के बगैर खुश नहीं रह सकती है। माया कहती है कि वो उस घर में रहना चाहती थी लेकिन अनुपमा ने उसे निकाल दिया। इस पर अनुपमा कहेगी कि जबतक वो बेटी की मां बनकर रह रही थी तब तक उसे सम्मान मिला लेकिन जैसे ही उसने अनुज पर अपनी नजर डाली तो उसे धिक्कार मिला और मिलना भी चाहिए।

छोटी से आखिरी बार मिलने को कहेगी माया
माया पर अनुपमा की बात का कोई असर नहीं पड़ेगा और वो कहेगी कि वो अब चाहे कुछ भी कर ले लेकिन वो अब उससे उसकी बेटी को छीन नहीं पाएगी। अनुपमा माया से बिनती करेगी कि वो एक बार छोटी से मिलवा दे। अनुपमा माया से कहेगी कि वो जीत गई है और वो हार गए। अनुपमा माया से कहेगी कि वो एक बार अनुज के लिए ही आ जाए और माया मान जाती है और माया सबको धमकी देती है कि कोई भी छोटी को बहलाएगा-फुसलाएगा नहीं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि छोटी से आखिरी बार मिलने के लिए अनुज अनुपमा पूरा घर सजा देते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa anupamaa spoiler alert
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X