..................... Anupamaa Spoiler Alert 9 August Anupama Upcoming Twist 9 August anupama warns malti devi - Hindi Filmibeat

Anupamaa: मां की ममता को ललकारेगी मालती देवी, पलटकर अनुपमा ने दिया ऐसा जवाब कि सिट्टी-पिट्टी हुई गुम

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि वनराज ने मालती देवी को धमकी दी कि वो उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशश ना करे वर्ना हो उसके साथ भी कुछ गलत कर देगा। दूसरी तरफ अनुपमा मालती देवी को छोटी अनु को भड़काते हुए देख लेगी।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा कहेगी कि जब एक मां जवाब मांगती है तो भगवान को भी नीचे आना पड़ता है। इस पर मालती देवी कहती है कि जमीन की मिट्टी आसमान से जवाब मांगेगी तो अनुपमा कहेगी कि मालती देवी आसमान नहीं बल्कि आसमान का वो तारा है, जो कब का टूट कर गिर गया।

अनुपमा कहती है कि उसे पता है कि उसने मालती देवी के साथ गलत किया है और इसके लिए उसने हजार बार पैरों पर गिरकर माफी भी मांगी है। अनुपमा कहती है कि उसे थप्पड़ मारना उनका अधिकार था, नफरत करना उनकी मर्जी लेकिन बदला लेना वो भी स्वीकार था क्योंकि वो उनके और अनुपमा के बीच में था। लेकिन वो अनुपमा के बच्चों को बीच में लेकर आ गईं जो कि गलत है और अब वो अपनी हद पार करेगी।

मालती देवी कहेगी कि वो क्या कर लेगी, कौन है वो... तो इस पर अनुपमा कहेगी कि वो एक मां है और जब एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए निकलती है तो उसके आसपास किसी के निकलने की हिम्मत नहीं होती है। वो कहती है कि समर और डिंपी तक बात आई थी तो उसने सहन कर लिया लेकिन छोटी के मन पर जो वो घाव देने वाली थी उसे लेकर अनुपमा उन्हें कभी भी माफ नहीं करने की बात कहती है। अनुपमा कहती है कि मालती देवी को गुरुमां कहना गुरू और मां दोनों का ही अपमान है।

अनुपमा कहती है कि उसके पति अनुज कपाड़िया है और वो चाहे तो उसके साथ कुछ भी कर सकता है लेकिन उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया क्योंकि मर्यादा मालती देवी ने छोड़ी है, उन्होंने नहीं। अनुपमा कहती है कि मेरे बच्चों की तरफ नजर उठाकर भी देखने की कोशिश मत कीजिएगा। वर्ना वो हर लिहाज, हर मर्यादा को भूल जाएगी।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X