Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, अनुज को रोमांस करता देख माया का फटेगा कलेजा

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि समर और डिंपी की शादी हो चुकी है और समर और डिंपी को आशीर्वाद देने मालती देवी भी पहुंचेगी। जिसे देखकर अनुपमा की आंखों की चमकर बढ़ जाएगी। अनुज और मालती देवी की भी पहली बार मुलाकात होगी।
परिवार से मिलेगी गुरुमां
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और मालती देवी को आपस में एक कनेक्शन महसूस होगा। अनुपमा खुशी के मारे सातवें आसमान पर है और सभी घरवाले भी मालती देवी को देखकर काफी खुश हैं। अनुज के हाथ से एक चीज गिर जाती है तो अनुपमा और माया उसके पास दौड़कर जाती हैं। अनुज माया को इग्नोर करके अनुपमा को कहता है कि वो परेशान ना हो और गुरु मां पर ध्यान दे। समर और डिंपी मालती देवी का आशीर्वाद लेंगे और अनुपमा अपनी गुरुमां को सबसे मिलवाती है।
बा और गुरुमां में होगी बहस
मालती देवी और बा में बात होगी तो बा कहेगी कि अनुपमा को काफी देर हो जाती है तो मालती देवी बा को मुंहतोड़ जवाब देगी और कहेगी कि अनुपमा में बहुत काबिलियत है और वो बहुत आगे जाएगी। इस पर बा कहेगी जा तो रही है वो बहुत दूर लेकिन क्या वो उसे वापस भेजेगी? इस पर मालती देवी कहेगी कि अमेरिका से वापस आना है या नहीं ये तो खुद अनुपमा ही तय करेगी। तो बा कहेगी कि फिर तो वो वापस आ ही जाएगी।
अनुपमा को जिम्मेदारी देगी मालती देवी
मालती देवी कहती है कि वो जान गई है कि अनुपमा क्या कर सकती है और इसलिए वो उसे एक जिम्मेदारी सौंपना चाहती है, जिसका बोझ सिर्फ अनुपमा के कंधे ही उठा सकते हैं। मालती देवी अनुपमा को अमेरिका वाले गुरुकुल का उत्तराधिकारी बना देगी। ये सुनकर अनुज भी खुशी से झूम उठेगा। अनुपमा के भी खुशी के आंसू छलक पड़ेंगे। मालती देवी अनुपमा की खूब तारीफें करेगी।
नकुल का टूटेगा दिल
मालती देवी कहेगी कि ये जिम्मेदारी एक मौका है, जो बार-बार नहीं मिलता। ये खबर जानकर माया बहुत खुश होगी क्योंकि अनुपमा अनुज से दूर हो जाएगी। दूसरी तरफ मालती देवी के इस ऐलान से नकुल खुश नहीं है और उसके मन में बदला लेने की इच्छा जाग चुकी है। वनराज नकुल को इमोशनल और गुस्सा होते हुए देख लेगा।
अनुज अनुपमा होंगे रोमांटिक
अनुज अनुपमा से कहेगा कि वो उसके लिए बहुत खुश है। अनुज कहेगा कि वो ऐसा बिलकुल ना सोचे कि वो ये सब कैसे संभाल पाएगी, वो सब कर लेगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि समर और डिंपी की शादी में कुमार सानू आएंगे और अनुज अनुपमा मगन होकर रोमांटिक डांस करेंगे और उन्हें इस तरह रोमांस करता देख माया जल भुन जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications

