..................... Anupamaa Spoiler Alert 4 July Anupamaa Written Update maaya shocking realisation by choti anu - Hindi Filmibeat

Anupamaa Written Update: माया के पागलपन को सीधा करेगी छोटी अनु, अनुपमा के सपनों पर भी लगाएगी ब्रेक

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि कपाड़िया हाउस में आने के बाद माया ने अनुपमा की खूब बेइज्जती की और उसे घर से भी भगाया लेकिन अनुपमा माया को समझाती है और कहती है कि वो अपने पास मौजूद रिश्तों का ख्याल रखे और छोटी को भी संभाले।

Recommended Video

Anupamaa 4th July Spoiler:Anuj Choti की खातिर Anupamaa नहीं जाएगी अमेरिका ? Malti का कहर | FilmiBeat

माया को गले से लगाएगी अनुपमा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि माया को एहसास होता है कि उसने अनुपमा को मरने की बद्दुआ देकर गलत किया और वो खुद को कोसने लग जाती है। अनुपमा माया को कहती है कि वो अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखे। अनुपमा कहेगी कि हो सकता है कि ये उसकी माया के साथ आखिरी मुलाकात हो और इसलिए वो अपने मन में कोई गुस्सा, कोई शिकायत नहीं लेकर जा रही है। अनुपमा कहेगी कि वो जा रही है और अब वो छोटी और अनुज का ख्याल रखे और जाते-जाते अनुपमा माया को गले से लगा लेगी।

छोटी को वादा देगी अनुपमा

अनुपमा के जाते वक्त छोटी रोते हुए आती है और कहती है कि उसकी मां ने उसे कितना गलत बोला लेकिन फिर भी उसने कितने प्यार से बात की और कितने प्यार से समझाया। वो माया को गलत कहने लग जाती है लेकिन अनुपमा छोटी को कहती है कि माया बुरी नहीं है बस वो बीमार है। वो छोटी को कहती है कि वो अपनी मां के पास रहे और उसका ख्याल रखे। छोटी पूछेगी कि वो अमेरिका से वापस कब आएगी तो अनुपमा कहेगी पता नहीं। अनुपमा छोटी को कहेगी कि वो उससे मिलने के लिए अमेरिका आ जाए। इसके साथ ही अनुपमा छोटी को वादा देगी कि जब भी उसे उसकी मम्मी की जरूरत पड़ेगी तो वो सबकुछ छोड़कर उसके पास आ जाएगी।

डिंपी करेगी बवाल

उधर शाह हाउस में एक बार फिर से डिंपी बखेड़ा खड़ा करती है। समर काव्या का सामान लाने की बात कहता है तो वो गुस्सा हो जाती है और कहती है कि वो ही क्यों जा रहा है, कोई और भी जा सकता है। वो समर को कुली तक कह देगी। वो समर से कहेगी कि तोषू क्यों नहीं कुछ करता। वो सारा दिन अपनी बेटी और बीवी के पीछे ही घुमता रहता है और ये बात किंजल सुन लेती है। ये सब देखकर समर डिंपी को डांटता है और कहता है कि इस घर में सबकुछ हमारा होता है तेरा या मेरा नहीं।

माया की अक्ल ठिकाने लगाएगी छोटी

छोटी अनु माया के पास जाती है और कहती है कि उसने उसके मम्मी पापा को दुख क्यों पहुंचाया। उसी की वजह से वो अपने मम्मी-पापा से दूर हुई और उसी की वजह से मम्मी और पापा एक-दूसरे से दूर हुए। वो कहती है कि उसके मम्मी पापा ने माया के लिए कितनी कुर्बानियां दीं लेकिन उसने हमेशा उन लोगों को हर्ट किया। छोटी यह भी बताती है कि अगर उसने ही मम्मी को नहीं कहा होता कि वो उसे माया के साथ जाने दे तो वो कभी उसे जाने नहीं देती और यह बात सुनकर माया हैरान हो जाती है। वो कहेगी कि उसकी खुशी के लिए वो माया को घर में लेकर आई और पापा का गुस्सा भी सहा और वो इस दुनिया की बेस्ट मम्मी है और माया ने उसकी मम्मी की मजबूरी का फायदा उठाकर छोटी को उसके मम्मी पापा से अलग कर दिया। छोटी माया को धोखेबाज तक कह देगी।

माया को मां मानने से इंकार कर देगी छोटी अनु

छोटी कहेगी कि उसके पापा को मम्मी के साथ रहना है लेकिन वो रह नहीं सकते सिर्फ माया की वजह से और उसे भी माया के साथ रहने में डर लगता है। वो कहती है कि उसे माया के साथ जाना ही नहीं चाहिए था, अगर वो नहीं जाती तो मम्मी पापा का झगड़ा ही नहीं होता। छोटी रो-रोकर कहती है कि उसे माया से नफरत है और वो उसकी मां नहीं सिर्फ माया है। माया को अपना किया हुआ सब याद आता है और उसे अपने किये पर पछतावा होता है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X