Anupamaa Spoiler Alert: अनुज और अनुपमा मिलकर बजाएंगे माया की बैंड, बरखा अनजाने में करेगी बड़े राज का खुलासा

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज अनुपमा एक-दूसरे से अपनी राहें अलग करना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। उधर माया अपना पागलपन लेकर शाह हाउस पहुंच चुकी है और आतंक मचा रही है लेकिन वनराज ने भी माया की अक्ल ठिकाने लगा दी और उसे खूब बुरा-भला सुनाया।

अनुज अनुपमा पहुंचेंगे शाह हाउस

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अनुज को 'I Love You' कहेगी और गले लग जाएगी। दोनों एक-दूजे में ऐसे डूब जाते हैं कि कब दिन हो जाता है पता ही नहीं चलता। उधर शाह हाउस में माया और वनराज परेशान हैं कि अनुज और अनुपमा कहां चले गए। उधर डिंपी को सिर्फ इस बात की चिंता होगी कि अनुज और अनुपमा बस अपने में ही लगे हुए हैं। इनकी वजह से शादी का फंक्शन खराब हो रहा है। अनुज अनुपमा साथ में शाह हाउस पहुंचते हैं। अनुज अनुपमा सबसे पूछेंगे कि सब कुछ ठीक है या नहीं।

माया करेगी हंगामा

अनुपमा कहेगी कि वो और अनुज मिले और रास्ते में बातें करने लगे। तो माया कहेगी कि कैसी बातें तो अनुपमा कहेगी पति और पत्नी के बीच की बातें जो किसी भी ऐरे-गैरे को नहीं बताई जातीं। माया अनुज के साथ बदतमीजी करने लग जाती है। वो कहेगी कि वो अनुज के बिना नहीं जी सकती। अनुपमा उसे शांत करवाने की कोशिश करती है तो वो उसके साथ भी बदतमीजी करने लग जाती है। वो कहेगी कि अनुपमा अनुज पर डोरे डाल रही है और वो उसे धमकी देती है कि अनुपमा अनुज से दूर रहे। अनुज माया को चुप कराता है और कहता है कि वो अनुपमा से मिलने गया था।

अनुपमा सबको सुनाएगी खरी-खोटी

वनराज गुस्सा हो जाएगा कि अनुज क्यों अनुपमा से मिलने गया। वनराज कहेगा कि अनुज और उसकी गर्लफ्रेंड की वजह शादी वाले घर में मातम का माहौल है। वनराज कहेगा कि अनुज का अनुपमा से कोई लेना-देना नहीं है तो वो अनुपमा से दूर रहे, वर्ना उससे बुरा कोई नहीं हो सकता। अनुपमा सबको चुप कराएगी और कहेगी कि अनुज और अनुपमा के साथ होने से लोगों को दिक्क्त क्या है। वो दोनों पति-पत्नी हैं। अनुपमा कहेगी अनुज और उसे जो भी कुछ कहना होगा वो खुद कह लेंगे, उन्हें अपने आपको इसके लिए परेशान करने की जरूरत नहीं है। अनुपमा माया को भी खरी-खोटी सुनाएगी।

अनुज और अनुपमा के रास्ते हुए अलग

अनुपमा कहेगी कि अनुज और उसके बीच अब कोई गलतफहमी नहीं है, कोई भी शिकायत नहीं है। अनुपमा माया से कहेगी कि वो अनुज से जबरदस्ती प्यार कर रही है और जो वो कर रही है, उससे उसे कुछ हासिल नहीं होने वाला है। वो कहेगी कि कम से कम वो अपनी बेटी के बारे में ही सोच ले क्योंकि वो हर वक्त डर में जी रही है। अनुपमा कहेगी कि उसने अपना रास्ता चुन लिया है और उस रास्ते में उसे अकेले चलना है, अनुज के साथ नहीं। यह जानकर वनराज, माया और बरखा राहत की सांस लेंगे।

अनुपमा को तलाक देने को कहेगी माया

बरखा कहेगी कि अब उसे पता लग गया ना कि अनुज उस दिन वापस क्यों नहीं आया। अनुज का माया के पास होना कितना जरूरी था ये बात पता चल गई तो अब वो राहत की सांस ले सकती है। ये बात जानकर अनुज और अनुपमा हैरान रह जाते हैं और अनुज पूछता है कि उसे कैसे पता कि उस दिन अनुज क्यों नहीं आ पाया। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और अनुपमा कहेंगे कि भले ही रास्ते अलग हो गए हो लेकिन उनके दिल अब भी एक हैं। माया अनुज से कहेगी कि वो अनुपमा को तलाक दे दे तो इस पर अनुज कहेगा कि वो अपनी जान दे देगा लेकिन अपनी अनु को तलाक नहीं देगा।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X