Anupamaa Spoiler Alert: अनुज से अपने प्यार का इजहार करेगी अनुपमा, आधी रात में अनुज संग करेगी रोमांस

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज से अनुपमा ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। अनुपमा अब अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहती है। लेकिन अनुज यूं ही अनुपमा को जाने देना नहीं चाहता है। उधर माया परेशान होकर शाह हाउस में तमाशा कर रही है।

अनुपमा अनुज का करेगी शुक्रिया अदा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और अनुपमा के लिए माया और वनराज एक-दूसरे से लड़ते हैं। दूसरी तरफ अनुज अनुपमा को छोड़ने के लिए जा रहा होता है और वो रास्ते में अनुपमा के लिए आइसक्रीम लेने के लिए रुकता है। ताकि वो उसके साथ और वक्त बिता सके। अनुज को कोशिशें करता देख अनुपमा को अच्छा लगेगा और वो अनुज का शुक्रिया अदा करेगी कि उसने उसके साथ इतना अच्छा वक्त बिताया। अनुपमा ने बताया कि उसका प्यार पर से विश्वास उठ गया था। लेकिन उसने उसका खोया हुआ विश्वास लौटाया है।

अनुपमा को भगवान से होगी शिकायत

अनुपमा कहेगी कि पता नहीं उसके प्यार को किसकी नजर लग गई, वो अनुज के साथ बहुत खुश थी। अनुपमा को शिकायत होती है कि भगवान को अलग ही करना था तो मिलाया क्यों? अनुपमा अनुज से कहेगी उसके लिए दिन-रात, सुबह-शाम, महीना-साल सब वही था और जब अनुज उसे छोड़कर गया तो उसका सबकुछ रुक गया। अनुज अनुपमा एक-दूसरे से कहते हैं कि वो एक-दूसरे के बिना नहीं जी पाएंगे। अनुपमा कहेगी कि उसका और अनुज का साथ यहीं तक का था।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X