..................... Anupamaa Spoiler Alert 30 July Vanraj Get To Know About Kavya Pregnancy - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अनुज के साथ भी बदतमीजी दिखाएगी डिंपी, वनराज को पता लगेगा काव्या का घिनौना सच

Anupamaa

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि एक तरफ मालती देवी अनुपमा को बर्बाद करने की साजिशों में लगी हुई है लेकिन दूसरी तरफ काव्या की प्रेग्नेंसी को लेकर भी बहुत बड़ा राज अभी आने को है। डिंपी और समर की हरकतों की वजह से घरवालों ने उनसे बात करना बंद कर दिया है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि काव्या की गोदभराई में अनुपमा स्पेशल परफॉर्मेंस देगी। काव्या को एहसास होगा कि सब उसकी खुशी में कितना खुश हैं, लेकिन वो सबको धोखा दे रही है। अनुपमा काव्या से पूछेगी कि वो क्यों परेशान है। लेकिन उस वक्त काव्या उसे कुछ नहीं बता पाएगी।

अनुज डिंपी को अकेले में बुलाता है और पूछता है कि उसे कपाड़िया हाउस में एक बेटी की तरह रखा गया है लेकिन वो पिछले काफी दिनों से अनुपमा को चोट पहुंचा रही है और वो ऐसा क्यों कर रही है। वो कहेगा कि अनुपमा ने डिंपी के लिए जो किया है ना, वो कोई दूसरा देख भी ले तो अनुपमा के दिन में चार बार पैर छूए लेकिन वो एहसानफरमोश निकली। वो कहेगा कि वो ये बात बिल्कुल ना भूले कि वो कपाड़िया और शाह हाउस का हिस्सा बन पाई क्योंकि अनुपमा ने उसका साथ दिया है।

अनुज डिंपी के सामने ही समर को गलत कहेगा। वो कहेगा कि मालती देवी का ऑफर स्वीकारना दोनों को बहुत महंगा पड़ने वाला है। लेकिन डिंपी अनुज को भी जवाब देने लग जाती है। वो कहेगी कि अनुपमा का झगड़ा मालती देवी से हुआ है तो क्या वो भी मालती देवी को अपना दुश्मन मान ले? अनुज कहेगा कि वो जो इतनी बातें सुना रही है, अपने करियर का ज्ञान दे रही है, उसे ये करियर किसने दिया? अनुज कहता है कि वो जिंदगी के जिस पड़ाव में थी, वहां से उसे आगे बढ़ने की हिम्मत किसने दी?

अनुज डिंपी को बहुत समझाने की कोशिश करेगा लेकिन डिंपी है कि वो अनुज की बात सुनने को तैयार ही नहीं होती है। वो बार-बार अनुज की बात काटती जाती है। अनुज देखेगा कि अनुपमा ने उन दोनों की सारी बातें सुन ली है और ये बातें सुनकर अनुपमा इमोशनल हो जाती है।

फंक्शन आगे बढ़ता है वनराज सबके सामने काव्या से माफी मांगता है और कहता है कि वो उसे कभी समझ नहीं पाया। वो कहता है कि वो एक अच्छा पति और एक अच्छा पिता बनेगा। अनुज भी अनुपमा से माफी मांगता है और कहता है कि जब अनुपमा को उसके अनुज की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तभी वो उसे छोड़कर चला गया। साथ ही वो अनुपमा को थैंक्यू बोलेगा कि वो उसकी जिंदगी में दोबारा आई। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज काव्या पर अपना पूरा प्यार लुटा देगा। काव्या अनुपमा को कह देगी कि यह बच्चा वनराज का नहीं है और यह बात वनराज सुन लेगा।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X