Anupamaa Written Update: अपने ही परिवार की दुश्मन बनी बा, पाखी को बरगलाने के लिए अधिक ने चली शातिर चाल

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि डिंपी की वजह से काव्या का एक्सीडेंट हो गया और वो अस्पताल में भर्ती है, लेकिन उसके बच्चे को कुछ नहीं हुआ है। दूसरी तरफ अनुपमा ने अपनी गुरूमां को बुरी हालत में सड़कों पर घूमते हुए देखा है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा से कहेगा कि वो जरा भी परेशान ना हो और उसे खुश रहने के लिए कहता है। दूसरी तरफ रोमिल रात को घर लेट आता है तो अंकुश उससे सवाल पूछता है। रोमिल बातों ही बातों में कहता है कि उसे यहां नहीं रहना है। यहां उसे बरखा और अधिक ताने मारते रहते हैं, उससे लड़ते रहते हैं। इससे अच्छा तो वो अपनी नानी के घर ही था। वो कहता है कि वो उसे कहीं और भेज दे और यहां पर उसका दम घुटता है। रोमिल कहता है कि अपने पापा होने की जिम्मेदारी निभाने के लिए उसके साथ गलत ना करे।
काव्या ठीक हो जाती है और लौटकर घर आ जाती है। बा उसकी खुद नजर उतारती है। बा रो-रोकर कहती है कि अगर काव्या और उसके बच्चे को कुछ हो जाता तो वो जीते जी मर जाती। बा कहेगी कि जब तक काव्या का बच्चा इस दुनिया में नहीं आ जाता, तब तक वो उसकी सास नहीं है, बल्कि बॉडी गार्ड है। डिंपी दूर से देखकर काव्या के लिए भगवान को शुक्रिया कहेगी। अनुपमा उसे काव्या के पास जाने का इशारा देती है।
डिंपी काव्या के पास जाएगी तो बा उसे रोक देगी। बा कहेगी कि ये लड़की इस घर का बुरा वक्त है और इस बुरे वक्त को मैं काव्या और उसके बच्चे के पास जाने से रोक रही हूं। अनुपमा बा से कहती है कि वो ऐसा ना करे। लेकिन बा डिंपी को ताना देना बंद ही नहीं करती, उसे मनहूस तक कह देती है। अनुपमा कहेगी कि डिंपी का मन है काव्या से मिलने का, उसे मिलने दे। लेकिन बा किसी की नहीं सुनती और डिंपी को ताना देना जारी रखती है। इस पर काव्या भी बा से कहेगी कि जो हुआ उसमें सिर्फ डिंपी की गलती नहीं है बल्कि उसकी भी है, जो वो देखकर नहीं चली। अनुपमा बा से कहेगी कि वो गलत कर रही है। लेकिन बा का डिंपी के लिए रुखा बर्ताव हर किसी को हैरान कर देता है।
अधिक पाखी की मदद करने का दिखावा करता है और कहता है कि वो उसकी मदद करना चाह रहा है, उसके नए प्रोजेक्ट के लिए। ये देखकर पाखी खुश होती है और वो अधिक से कहती है कि वो मम्मी और अनुज से बात करेगी कि वो उसे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाए।
अनुपमा मालती देवी का हाल लेने के लिए गुरुकुल जाती है। लेकिन वो गुरुकुल में नहीं होती है, वहीं एक औरत अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आती हैं और सामान उठवाने लग जाती है, लेकिन अनुपमा उनको ऐसा नहीं करने देती है। तभी एक दूसरी महिला आती है और वो अनुपमा को बताती है कि वो ये जगह छोड़कर जा चुकी हैं। ये सुनकर अनुपमा और भी ज्यादा घबरा जाती है और कहती है कि मंदिर के बाहर उसकी गुरुमां ही थी। लेकिन वो उस हालत में वहां कैसे पहुंची पता नहीं। अनुपमा के पास नकुल का फोन आता है और वो कहता है कि उसने गुरुमां का साथ छोड़ दिया है, ये सुनकर अनुपमा का पारा चढ़ जाता है और कहता है कि वो ऐसा कैसे कर सकता है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा को समझाएगा कि हम किसी की किस्मत नहीं बदल सकते हैं और कहीं ना कहीं वो अपने पापों की ही सजा भुगत रही हैं। इस पर अनुपमा कहेगी कि वो कैसे भूल सकती है कि उसकी गुरुमां उसे कितना सम्मान दिया, कितना बड़ा मौका दिया। अनुपमा फिर गुरुमां की खोज में लग जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications