..................... Anupamaa Spoiler Alert 3 july Anupamaa Written Update maaya to die in a road accident - Hindi Filmibeat

Anupamaa Written Update: अनुज अनुपमा की जिंदगी से माया का सफाया, ट्रक के आगे कूदकर देगी जान

Anupamaa

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुपमा अपने फेयरवेल के लिए कपाड़िया हाउस आती है लेकिन माया इतना ज्यादा ड्राम करती है कि उसे उसकी मां वापस कपाड़िया हाउस से ले जाती है। यही नहीं, अनुपमा से बार-बार अनुज माफी मांगता हुआ नजर आता है।

Recommended Video

Anupamaa 4th July Spoiler:Anuj Choti की खातिर Anupamaa नहीं जाएगी अमेरिका ? Malti का कहर | FilmiBeat

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि माया अनुपमा को मारने की कोशिश में जुट जाएगी। लेकिन वो सिर्फ उसका एक ख्वाब ही होगा। माया परेशान होगी और वो अपने कमरे में खूब तोड़-फोड़ करेगी लेकिन तभी अनुपमा वहां उससे बात करने पहुंच जाएगी। अनुपमा जाकर उसका कमरा ठीक करेगी। माया उसे घर से बाहर निकालेगी लेकिन अनुपमा उसका हाथ पकड़कर कहेगी कि उसे उससे कुछ बात करनी है।

अनुपमा माया को गणेश जी की मूर्ति देगी, जिसे देखकर माया शांत हो जाएगी। अनुपमा कहेगी कि जब भी उसका मन अशांत हो तो वो गणेश जी को याद कर ले और फिर सबकुछ ठीक हो जाएगा। अनुपमा कहेगी कि माया की जिंदगी का सबसे बड़ा डर वही है लेकिन वो कुछ दिन में अमेरिका जाने वाली है तो इसलिए वो अपने मन से उसे लेकर अपना डर निकाल दे। वो कहेगी कि वो और अनुज कोई प्लानिंग नहीं कर रहे हैं और ना ही कुछ छिपा रहे हैं। अनुपमा कहेगी कि जब अनुज और अनुपमा को साथ होना होगा तो वो हो जाएंगे और उसके लिए उन दोनों को कोई प्लानिंग या छुपाने की जरूरत नहीं है।

अनुपमा कहेगी कि उसे नहीं पता था कि अनुज अमेरिका जाने वाले हैं। वो कहेगी कि अनुज कभी भी माया का था ही नहीं और वो हमेशा से उसका ही था, उसका ही है और उसका ही रहेगा। अनुपमा कहेगी कि उसने अनुज पर से अपना अधिकार छोड़ा है अपनी बेटी की खुशी के लिए। वो कहेगी कि उसने अपनी बच्ची के लिए अपना प्यार छोड़ दिया।

अनुपमा कहेगी कि अनुज का बचपन भी अनाथ आश्रम में बीता है और इसलिए वो हर पल परिवार के लिए तरसते हैं और उन्होंने तीन-तीन बार अपना परिवार खो दिया है। हर पल वो इंसान गिल्ट के साथ जीता है। माता-पिता को एक्सीडेंट में खो देने का गिल्ट, मुक्कू की शादी गलत इंसान से कर देने का गिल्ट, माया की हालत का गिल्ट और अपने 26 साल के प्यार को पाकर खो देने का गिल्ट। वो माया से कहेगी कि उसे इस बात का अंदाजा ही नहीं है कि वो रोज खुद से कितनी लड़ाई लड़ता है। अनुज के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है प्यार और परिवार और उसने दोनों खो दिया।

अनुपमा माया से कहेगी कि अगर वो अनुज से प्यार करती है तो उसे अनुज की हालत क्यों नहीं दिखाई देती। उसे क्यों नहीं दिखाई देता कि अनुज रोज कितना टूट रहा है। वो कहेगी कि उसे ऐसा चीखता-चिल्लाता देखकर छोटी के मन में क्या असर पड़ेगा। वो कहेगी कि माया की हरकतों की वजह से वो हमेशा डरी-सहमी रहती है और उसी की हरकतों की वजह से उसका बचपन खराब हो रहा है। अनुपमा कहेगी कि वक्त रहते वो अपना रिश्ता संभाल ले। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि माया अनुपमा से माफी मांगेगी और तभी वो अनुपमा की जान बचाते हुए अपनी जान दे देगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X