Anupama Spoiler Alert: वनराज की आंखों में आंखें डालकर टीटू करेगा डिम्पी से अपने प्यार का इजहार और फिर होगा...

anupama, anuj

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में 5 साल के लीप आने के बाद कहानी पूरी तरह से बदल गई है। हालांकि पिछले एपिसोड में हम सभी ने देखा था कि कैसे अनुपमा के अमेरिका जाने के बाद भी उसका अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता है और वो अपने पुराने रिश्ते-नाते में ना चाहते हुए उलझ रही है,लेकिन इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। कैसे टीटू शाह हाउस तक पहुंच जाएगा और वो वनराज की आंखों में आंख डालकर डिम्पी से अपने प्यार का इजहार करेगा। इसके अलावा भी बहुत सारे ट्विस्ट देखना बाकी है।

काव्या और डिम्पी मिलकर करेगी पुराने दिनों को याद

दरअसल, इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैसे शाह हाउस में डिम्पी किचन में काम करती रहेगी। तभी वहां काव्या जाएगी और डिम्पी को आराम करने को कहेगी,लेकिन काव्या की बातें डिम्पी बिल्कुल नहीं सुनेगी। उसके बाद दोनों मिल बांटकर काम करेगी। काम करने के दौरान दोनों अपना दर्द बांटेगी। काव्या साफ करेंगे, हम दोनों अकेले नहीं रह सकते। इसी वजह से तुमने ऐसा ससुराल चूना और मैंने ऐसा पति चुन लिया। इसके बाद काव्या डिम्पी से कहेगी कि हम दोनों में अकेले रहने की हिम्मत ही नहीं है। इसके अलावा दोनों पुराने दिनों को याद करेगी।

अनुपमा और छोटी अनु की फिर होगी मुलाकात

इस सीरियल में आगे देखने को आप सभी को मिलेगा कि अमेरिका में छोटी अनु अनुपमा को देखने के बाद काफी परेशान रहेगी,लेकिन उसे रहा नहीं जाएगा और वो फिर अपनी मां को देखने के लिए रेस्टोरेंट जाएगी। वो वहां जाने के बाद उसे छुप-छुपकर देखेगी, लेकिन तभी अनुपमा बाहर आ जाएगी और वो छोटी अनु को देखते ही 'बेबली' बोल पड़ती है। ये सुनकर आध्या हैरान रह जाती है। इस मौके पर अनुपमा आध्या से पूछती है कि क्या तुम्हें कुछ चाहिए? छोटी अनु उसे कहेगी आप कुछ नहीं कर सकते हो। आप कभी कुछ ठीक नहीं कर सकते।

टीटू वनराज के सामने करेगा डिम्पी से प्यार का इजहार

इस सीरियल में आप सभी को आगे देखने को मिलेगा कि डिम्पी और काव्या किचन का काम खत्म कर के घर के बाहर गार्डन में बच्चों के साथ रहेगी। तभी टीटू आ जाएगा, जिसे देखने के बाद दोनों बेहद हैरान हो जाएगी। जिसके बाद टिटू और अंश साथ में खेलने लगेगे। वहीं टीटू का जैकेट अंश को बेहद पसंद आजाएगा। और तभी वहां पर वनराज भी आ जाएगा। वनराज गुस्सा में सबके अंदर भेज के टीटू पर चिखेगा चिल्लाएगा, लेकिन टीटू भी वनराज का काफी कुछ बोलेगा। इसके बाद वनराज के आंखों में आंखें डालकर डिम्पी से अपने प्यार का इजहार करेगा। साथ ही वनराज को टीटू एहसास दिलाता है कि डिम्पी प्यार से नहीं बल्कि डर से शाह हाउस में रह रही है। टीटू की बातें सुनकर वनराज कुछ नहीं कह पाता।

Read more about: anupama anuj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X