Anupamaa Spoiler Alert: तो क्या हो जाएगा अनुज अनुपमा का मिलन? बौखलाई माया करेगी बेशर्मी की हद पार

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुज की सारी बातें सुनने के बाद अनुपमा उसे माफ तो कर देती है लेकिन वो उसका इंतजार करने से मना कर देती है। अनुपमा कहती है कि वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया और अब उसकी बारी है और वो भी अब आगे बढ़ेगी।
वनराज को होगा पछतावा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज से अपनी राह अलग करके अनुपमा का दिल टूट चुका है। दूसरी तरफ वनराज अनुपमा का घर में इंतजार करता है तो तोशू उससे पूछता है कि वो इंतजार क्यो कर रहा है तो इस पर वो कहेगा कि अनुपमा अमेरिका जाने वाली है और वो उसे ज्यादा से ज्यादा देखना चाहता है। ज्यादा से ज्यादा बात करना चाहता है। वनराज कहता है कि उसने पास्ट में बहुत सी गलतियां की हैं और अनुपमा की उड़ान को रोका है और जब भी वो उन बातों को याद करता है तो उसे अपने ऊपर बहुत शर्म आती है। लेकिन इस बार वनराज चाहता है कि वो अमेरिका जाए और अपना सपना पूरा करे और किसी के लिए भी ना रुके।
Recommended Video
माया करेगी बदतमीजियां
माया गुस्से में तैयार होकर शाह हाउस के लिए निकलती है क्योंकि उसे शक है कि अनुज अनुपमा के साथ है। बरखा उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वो रुकती नहीं है और चली जाती है। शाह हाउस पहुंचकर माया अनुज-अनुज चिल्लाने लग जाती है। बा कहती है कि अनुज नहीं है तो माया फिर अनुपमा का नाम चिल्लाने लग जाती है कि अनुपमा कहां है बा कहती है कि दोनों यहां पर नहीं हैं। माया चिल्ला-चिल्लाकर कहती है कि अनुज अनुपमा साथ हैं। वो सबके ऊपर चिल्लाने लग जाती है और बापूजी से भी बदतमीजी से बात करती है। माया का पागलपन देखकर वनराज को गुस्सा आ जाता है।
माया को सुनाएगा वनराज
वनराज माया को घर से जाने को कह देता है। वनराज कहेगा कि माया ही अनुज के पीछे पागल है अनुपमा नहीं। वनराज कहेगा कि अनुपमा को ना तो अनुज की जरूरत है और ना ही वो उसे हासिल करना चाहती है। वो अनुज ही है, जो उसके पीछे भाग रहा है और उसे कुछ बताना चाह रहा है। तोशू भी कहता है कि उसकी मां को अनुज चाहिए ही नहीं, अगर वो चाहतीं तो मुंबई आतीं और हक से हाथ पकड़कर उन्हें ले आतीं और माया कुछ नहीं कर पाती।
अनुज के साथ घर जाएगी अनुपमा
अनुपमा जा रही होगी तभी गाड़ी में अनुज आ जाता है। वो कहेगा कि इतनी रात में उसे ऑटो नहीं मिलेगा तो वो कहेगी कि वो पैदल चली जाएगी। वो कहेगा कि वो उसे घर छोड़ देगा। वो कहेगा कि क्या अब दोनों के बीच प्यार खत्म हो गया है? तो अनुपमा कहेगी कि वो अनुज से दूर तो जा रही है लेकिन उसे अपने दिल में लेकर ही वो उससे दूर जा रही है। वो भले ही मिट जाए लेकिन उसके मन में अनुज के लिए प्रेम कभी खत्म नहीं होगा। अनुज कहता है कि शादी से पहले वो एक दोस्त थे और क्या वो उसी दोस्ती के खातिर उसे घर छोड़ सकता है। अनुपमा मान जाती है।


Click it and Unblock the Notifications