Anupamaa Spoiler Alert: सारी हदों को पार कर जाएगी डिंपी, अनुपमा को उंगली दिखाकर लगाएगी घर तोड़ने का इल्जाम

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि बरखा और माया की चाल को नाकामयाब करने के लिए पाखी अनुज के पास पहुंच चुकी है और वो किसी भी हाल में चाहती है कि अनुज अनुपमा फिर से एक हो जाएं।

अनुज को समझाएगी पाखी
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी अनुज के आगे हाथ जोड़ती है और कहती है कि वो ये झगड़ा खत्म कर ले। पाखी यहां तक कि अनुज के पैर भी पड़ जाती है और कहती है कि वो अपने घर वापस आ जाए। वो कहेगी कि उसकी मम्मी को अनुज की जरूरत है। यह सब सुनकर अनुज भी कह देगा कि अनुज अपनी अनुपमा के बगैर जीना तो क्या मर भी नहीं सकता और फिर वो फूट-फूटकर रोने लग जाएगा। अनुज को ऐसे पिघलते हुए देखकर माया को झटका लगता है।

Recommended Video

Anupama 29th April Spoiler : Pakhi ने करी Maya की Insult, Anuj नहीं लौटेगा Anupama के पास ?

अनुपमा को ताने देती है डिंपी
डिंपी अनुपमा के घर पहुंचती है और उससे कहती है कि उसकी शादी टूटने पर उसे कैसा लग रहा है। वो कहेगी कि समर से उसका झगड़ा हुआ है क्योंकि वो अनुज को इस शादी में नहीं बुलाना चाहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुज ने उसकी मां यानी अनुपमा का दिल दुखाया है। डिंपी अनुपमा को कहेगी कि उन दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ क्या उसमें अनुपमा की गलती नहीं थी? वो कहती है कि अनुज से ज्यादा गलती उसकी थी। वो कहेगी कि अनुपमा की गलतियों की वजह से ही समर और उसका रिश्ता टूट रहा है। वो कहेगी कि अनुपमा की शादी टूट रही है और इस वजह से उसकी शादी टूट गई। साथ ही डिंपी यह भी कहेगी कि वो अनुज के बिना शादी नहीं करेगी।

डिंपी को डांटेगा समर
डिंपी यहीं नहीं रुकती है और वो बार-बार अनुपमा को ताना मारती है। वो कहेगी कि अनुज ने उसका 26 सालों तक इंतजार किया लेकिन वो कभी भी उनकी नहीं हो पाई। डिंपी अनुपमा को कहेगी कि उसने अनुज की अच्छाई का नाजायज फायदा उठाया है। वो अपनी शादी टूटने का सारा इल्जाम अनुपमा पर लगा देगी। तभी वहां पर समर आ जाता है और डिंपी का ऐसा रुप देखकर समर के गुस्से का पारा चढ़ जाता है और दोनों लड़ने लग जाते हैं। यही नहीं, समर ने डिंपी के हाथ में 10 लाख का चेक भी पकड़ा दिया और कहा कि वो आज के बाद उसकी मम्मी को कोई भी बात नहीं कहेगी।

अनुपमा को आएगा गुस्सा
समर और डिंपी की लड़ाई देखकर अनुपमा को भी गुस्सा आ जाता है और वो दोनों के हाथ में बेलन पकड़ा देती है और कहती है दोनों एक-दूसरे को मारो। अनुपमा डिंपी से कहेगी कि वो तो नासमझ थी उससे ना अपनी पहली शादी संभाली गई और ना ही दूसरी लेकिन वो तो समझदार है, आज की लड़की है वो क्यों नहीं संभाल पा रही है अपना रिश्ता। अनुपमा समर को भी समझाएगी और उसे अपना रिश्ता संभालने की बात कहेगी। इसके बाद अनुपमा डिंपी और समर को कहेगी कि वो दोनों इतने भी बड़े नहीं हुए हैं कि वो मिलकर अनुज और उसके रिश्ते को लेकर ज्ञान दे, अपने रिश्ते का झगड़ा या परेशान वो दोनों संभाल लेंगे लेकिन समर और डिंपी अपने रिश्ते पर ध्यान दें तो ज्यादा अच्छा होगा।

डिंपी की जुबान अब भी बंद नहीं होती है, वो फिर से अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार अनुपमा को ही ठहराएगी और फिर वो वहां से चिल्लाते हुए चली जाएगी। अनुपमा समर से पूछेगी कि क्या वो इस शादी को तोड़कर खुश है? अनुपमा के बार-बार पूछने पर समर कहेगा कि वो डिंपी से प्यार करता है और उससे अलग होकर वो जी नहीं पाएगा।

अनुज को फोन करेगी डिंपी
पाखी अनुज को कहेगी कि वो अपने दिल की बात मान ले और तुरंत अपनी अनुपमा के पास चला जाए। माया पाखी को रोकने की कोशिश करेगी लेकिन वो माया को वहीं पर रोक देगी। पाखी अनुज से कहेगी कि वो एक बार अपने मुंह से कह दे कि वो अनुपमा से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता और उसे अनुपमा से कोई मतलब नहीं है फिर उसके पास कोई नहीं आएगा। पाखी अनुज को समझा ही रही होगी कि उसके पास डिंपल का फोन आता है और डिंपी रोते हुआ सारी की सारी बात अनुज बता देती है। अनुज कहता है कि उसकी शादी जरूर होगी लेकिन पहले वो शाह हाउस जाए।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X