..................... Anupamaa Spoiler Alert 28 March Anupamaa Written Update Anuj Gets Shocked of Anupama decision - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: अनुज से सारे बंधन तोड़कर आगे बढ़ेगी अनुपमा, माया करेगी पागलपन की हद पार

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि अनुज ने अनुपमा को सारा सच बता दिया है और यह भी बता दिया है कि वो क्यों माया के साथ है। अनुज मजबूरियों की वजह से माया के साथ है क्योंकि माया की ये हालत उसी की वजह से हुई।

अनुज मांगेगा माफी

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज अनुपमा को कहेगा कि अगर माया को कुछ हो जाता तो वो अपनी बेटी को क्या मुंह दिखाता। अनुज कहेगा कि उसने माया के पागलपन के आगे घुटने टेक दिए और अनुपमा को कुछ भी नहीं बताया। इसलिए ही वो दिल पर पत्थर रखकर माया की सारी बात मान रहा है। वो कहेगा कि माया की ये हालत उसकी वजह से हुई है और दूसरी तरफ वो अपनी अनु से दूर रहा और उसे तकलीफ दी। अनुज हाथ जोड़कर अनुपमा से माफी मांगता है।

अनुज देगा सफाई

अनुज कहेगा कि उसने कभी भी अनुपमा को धोखा नहीं दिया। बस अपने किए पर पछतावे और छोटी की वजह से वो माया की देखभाल कर रहा है। वो कहता है कि वो सबको माया के पागलपन से दूर रखना चाहता था। अनुज अनुपमा से कहेगा कि वो उससे कभी भी नफरत ना करे। क्योंकि अनुज सिर्फ और सिर्फ अनुपमा से ही प्यार करता है।

अनुपमा कर देगी अनुज को माफ

अनुज की सारी सफाई सुनने के बाद अनुपमा अनुज को गले लगा लेती है और पूछेगी कि उसने क्यो नहीं बताया, क्यो वो इतना बड़ा बोझ लेकर दिल में चलते रहे। अनुपमा कहेगी कि वो कभी भी अनुज से नफरत नहीं कर सकती। अनुपमा कहेगी कि अनुज का फैसला गलत नहीं था, क्योंकि उसके पास और कोई रास्ता ही नहीं था। वो कहेगी कि उसे गुस्सा आया था कि अनुज ने उसके साथ ऐसा क्यों किया लेकिन अब उसके मन में कोई गुस्सा या उलझन नहीं है।

अपने रास्ते पर चलेगी अनुपमा

इसके बाद अनुज पूछेगा कि अब आगे क्या? क्या जिंदगी भर वो ऐसे ही जीएंगे? वो कहेगा कि वो सबकुछ पहले जैसा करना चाहता है। लेकिन अनुपमा चुप्पी साधे रहती है। अनुज के पूछने पर अनुपमा उससे पूछेगी तो वो कहेगी कि क्या वो माया को छोड़कर वापस आ सकता है? इस पर अनुज ना करता है तो अनुपमा कहेगी कि वक्त ने जो अनुज के आगे रास्ता खोला, उस पर वो चला और अब वक्त ने जो रास्ता उसके सामने खोला है, उसपर वो चलेगी।

जिंदगी में आगे बढ़ेगी अनुपमा

अनुपमा कहेगी कि उसके पास दो रास्ते हैं। पहला कि वो अनुज का इंतजार करती रहे, अपनी जिंदगी को रोककर उसका इंतजार करती रहे। ऐसा इंतजार जो शायद कभी खत्म ना हो। लेकिन वो चलना सीख चुकी है और इसलिए वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेगी। वो कहेगी कि जो कुछ भी हुआ, उसमें अनुज की कोई गलती नहीं है। वो कहेगी कि अनुज ने माया का ध्यान रखने की जिम्मेदारी ली है तो उसका ध्यान रखे और उसी के बारे में सोचे। अपने बारे में सोचने के लिए वो खुद काफी है। वो कहेगी कि जिंदगी ने फैसला लिया है और इस फैसले को तो मानना ही पड़ेगा। अनुपमा अनुज से कहेगी कि वो अपने मन में कोई भार ना रखे जो जैसा है उसे अपनाने में ही भलाई है।

माया पर चिल्लाएगा वनराज

अनुपमा कहेगी कि अनुज अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया और अब उसे भी आगे बढ़ना है। वो रुकी नहीं रहेगी, वो आगे बढ़ेगी। अनुपमा जाने लगेगी तो अनुज उसे रोकने की कोशिश करेगा। इस पर अनुपमा कहेगी कि अब उनकी राहें अलग हो चुकी हैं। अनुपमा को यूं जाता देख अनुज हैरान रह जाएगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि माया पागलों की तरह अनुज को ढूंढ़ती है और शाह हाउस जाती है। वो सबके सामने कहती है कि अनुपमा उसके अनुज को उससे छीनना चाहती है। जिस पर वनराज माया पर गुस्सा हो जाता है। वो कहेगा कि ना तो अनुपमा को उसकी जरूरत है और ना ही वो उसे हासिल करना चाहती है। वो अनुज ही है जो अनुपमा के पीछे भाग रहा है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X