Anupamaa Spoiler Alert: पाखी ने खोल दी बरखा और माया की पोल, अपनी अनु के पास लौटेगा अनुज

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि अनुज अनुपमा एक ही जगह पहुंचे थे लेकिन मिले नहीं। अनुज अपने गिल्ट की वजह से अनुपमा को बिना मिले ही चला गया और छोटी अनु ने अनुज को सच बताया।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी माया के घर पर आ रही है और बरखा माया को फोन करती है तो इस पर पाखी कहेगी कि वो फोन उठा ले, वैसे भी वो और बरखा पूरे दिन फोन पर ही लगे रहते हैं प्लॉटिंग और प्लानिंग करने के लिए। शाह हाउस में बा इस बात से नाराज होगी कि पाखी अनुज से क्यों मिलने गई। तभी वहां पर डिंपी आएगी और अनुज की तरफदारी करने लगेगी लेकिन उसे ये जानकर झटका लगेगा कि समर ने पूरे घर को बता दिया है कि डिंपी ने शादी तोड़ दी है। वो कहेगी कि ये बात समर और उसके बीच ही रहनी चाहिए थी, उसने सबको क्यों बताया।

डिंपी इस बात को लेकर अड़ी हुई है कि वो अपनी शादी में अनुज को जरूर बुलाएगी क्योंकि वो ही उसका कन्यादान करेंगे। डिंपी शाह हाउस को वो सारे एहसान याद दिलाएगी जो अनुज ने उनपर किए हैं। फिर वहीं एहसान किंजल डिंपी को याद दिलाएगी। डिंपी कहेगी कि उसे अनुपमा या डिंपल की तरह दोनों साइज मैनेज करना नहीं आता है या यूं कहें कि थाली का बैंगन बनना नहीं आता। समर कहेगा कि जिस आदमी ने उसकी मां को इतना रुलाया है वो उसकी शादी में नहीं आएगा तो इस पर डिंपी कहेगी कि फिर तो वनराज को भी इस शादी में नहीं आना चाहिए।

काव्या वनराज और बा को एहसान फरामोश कहने लग जाएगी और फिर जब वनराज उसे अंदर जाने को कहता है तो बापूजी वनराज पर चिल्लाते हैं कि वो काव्या पर ना चिल्लाए। काव्या कहेगी कि अनुज अनुपमा मिले या ना मिलें लेकिन अनुपमा कभी वनराज के पास लौटकर नहीं आएगी। काव्या कहेगी उन्हें अनुपमा नहीं चाहिए बल्कि वो मतलबी हैं और उन्हें बस अनुपमा का साथ चाहिए।

पाखी अनुज के पास होती है तो अनुपमा का फोन आता है तो अनुपमा की आवाज सुनकर अनुज की सांसें बढ़ जाती हैं। पाखी बताएगी कि वो अनुज के यहां पर आई है। पाखी ने फोन को स्पीकर से नहीं हटाया होता है लेकिन फिर भी वो कहती है कि उसने स्पीकर से फोन हटा दिया है। पाखी कहती है कि उसे अनुज से कुछ सवाल पूछने है। अनुपमा कहेगी कि पाखी उससे कोई झगड़ा नहीं, कोई शिकायत ना करे। अनुपमा कहेगी कि वो पहले से ही बहुत परेशान है, उन्हें और परेशान ना करे। अनुपमा पाखी से पूछेगी कि क्या अनुज उसके सामने है या नहीं? वो ठीक है या नहीं? इस पर पाखी कहेगी कि वो अनुपमा के बिना ठीक नहीं है, उनका हाल भी अनुपमा जैसा ही है।

पाखी कहेगी कि अनुज को उसके सवालों के जवाब देने पड़ेंगे। पाखी कहेगी कि जिस प्यार के लिए वो किस्मत वक्त और दुनिया तीनों से लड़ पड़ा था वो प्यार आज इस मोड़ पर कैसे आ गया। उधर माया अनुज और पाखी को साथ में देखकर तड़प उठती है, वो किसी भी हाल में अनुज को नहीं जाने देना चाहती। माया दोनों को डिस्टर्ब करने आती है तो पाखी उसे सुना देती है। पाखी कहेगी कि माया और बरखा अनुज और अनुपमा को अलग करने के लिए जी जान लगा दें लेकिन वो अलग नहीं होंगे। पाखी अनुज को अनुज और अनुपमा की फोटोज दिखाएगी। पाखी कहेगी कि उसकी मां की कोशिशों कभी कोई कमी नहीं थी और जो कुछ भी हुआ उसके जिम्मेदार वो ही लोग हैं। पाखी कहेगी कि माया और बरखा मिलकर ये दूरियां कम नहीं होने दे रहीं।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अनुज वनराज को फोन करेगा और अनुपमा भी वहां पर होगी। अनुज कहेगा कि उसकी वजह से समर और डिंपी की शादी में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। अनुज वनराज से कहेगा कि वो अनुपमा तक उसका एख मैसेज पहुंचा दे कि उसका अनुज वापस आएगा और बहुत जल्द वापस आएगा और उसके और अपने बीच सब ठीक कर देगा। क्योंकि वो उससे बहुत प्यार करता है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X